Politics

लालकृष्ण आडवाणी के 93वें जन्मदिन पर मोदी ने घर पहुंच कर शुभकामनाएं दीं, अमित शाह व नड्डा भी रहे मौजूद


PM On LK Advani's Birthday
फोटो | ANI

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी 93 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आडवाणी के घर गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लॉन पर बैठकर बातचीत की। आडवाणी की बेटी प्रतिभा केक लेकर आई, मोदी ने आडवाणी का हाथ पकड़ा और उनसे केक काटा और दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया। मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा थे।

मोदी ने कहा- आडवाणी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है

मोदी ने आडवाणी के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और ट्वीट किया, “आडवाणी जी के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा लगता है। उनका समर्थन और मार्गदर्शन मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य है। उन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया है।”

1998 से 2004 के बीच एनडीए सरकार में गृह मंत्री रहे

आडवाणी 2002 और 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 7वें उपप्रधान मंत्री थे। इससे पहले, वह 1998 से 2004 के बीच एनडीए सरकार में गृह मंत्री थे। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने 2015 में पद्म विभूषण प्राप्त किया।

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू-सिंधी परिवार में हुआ था। प्राथमिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने डीजी नेशनल स्कूल, हैदराबाद (सिंध) में प्रवेश लिया। विभाजन के समय, उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आ गया। यहां उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की।

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button