International

हर साल फंगस से दुनिया में 37.5 लाख मौतें, अनुमान से दोगुनी हुई संख्या

Fungal Diseases: दुनिया में फंगस जनित रोगों से प्रति वर्ष होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 37.5 लाख पहुंच गई है। यह आंकड़ा अनुमान से दोगुना है। लैंसेट इंफेक्सियस डिजिजेज में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक भारत सहित 80 से अधिक देशों में किए गए अध्यन के बाद यह खुलासा हुआ है।

ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विभाग के प्रोफेसर डेविड डेनिंग ने बताया कि फंगस से होने वाली मौतों के मामले में पूर्वानुमान अस्पष्ट थे, क्योंकि फंगस कई रोगों (जैसे एड्स व ल्यूकेमिया) में विकारों को बढ़ा देते हैं। इससे मौत की आशंका बढ़ जाती है। इस अध्ययन के लिए 300 पेशेवरों का सहयोग लिया गया।

68 फीसदी मौतों के लिए सीधा जिम्मेदार

फंगस जनित रोगों से हुई मौतों में 68% (25.5 लाख) सीधे तौर से इससे जुड़ी थीं, जबकि 12 लाख (32%) का संबंध अन्य रोगों से था। सांस की परेशानी से जुड़े गंभीर रोगों से होने वाली 32.3 लाख मौतों में से एक तिहाई एस्परगिलस फंगस के संक्रमण से होती हैं।

मलेरिया से छह और टीबी से 3 गुना मौतें

शोधकर्ताओं ने बताया कि फंगस जनित रोगों ने होने वाली मौत की दर ने किसी अन्य एक रोगाणु से होने वाली मौतों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। फंगस जनित रोगों से मलेरिया की तुलना में 6 गुना और टीबी की तुलना में तीन गुना अधिक मौतें हुईं।

 

ये भी पढ़ें –

Tension: अमीर होने से पहले ही बूढ़े हो जाएंगे ये एशियाई देश

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button