National

कृषि कानूनों पर जूताबाजी : AAP और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई, पूर्वी दिल्ली नगर निगम कार्यालय में जूते-चप्पल चले

 

AAP Vs BJP
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के दफ्तर में हंगामे के दौरान AAP पार्षद मोहनी जीनवाल हाथ में चप्पल लिए दिखाई दीं

आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा पार्षदों ने पूर्वी दिल्ली के नगर निगम कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जूते-चप्पल भी चले। समाचार एजेंसी के अनुसार, पार्षद धन की हेराफेरी और केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। फिर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। खबरों के मुताबिक, सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए पार्षदों पर कार्रवाई भी की गई है।

वीडियो में कुछ पार्षद चप्पल लहराते नजर आए तो कुछ पार्षद जूते लहराते नजर आए। बीजेपी पार्षदों ने ‘शर्म करो केजरीवाल और रिलीज करो निगम के पैसे’ के नारे लगाए।

#WATCH Uproar by Aam Aadmi Party and Bharatiya Janata Party councillors over misappropriation of funds and Centre's farm laws, at the office of East Delhi Municipal Corporation, in Delhi today pic.twitter.com/egpKhakUxD

— ANI (@ANI) December 28, 2020

AAP पर घोटाले का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AAP के पार्षदों ने 2500 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी को लेकर भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वे कार्यालय में पर्चा लहरा रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। उनकी मांग है कि मामले में सीबीआई जांच कराई जाए।

भाजपा ने कर्मचारियों पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया

भाजपा पार्षदों ने दिल्ली सरकार पर निगम कर्मचारियों को वेतन देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार निगम कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं कर रही है। भाजपा पार्षदों ने भी दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई।

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button