National

MAHARASHTRA: रेलवे स्टेशन पर हादसा, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा‚ 20 के करीब घायल‚ 8 की हालत गंभीर

MAHARASHTRA : मुंबई के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर (Maharashtra News) फुटओवर ब्रिज का स्लैब अचानक गिर गया, इससे कई यात्री घायल हो गए। घटना में करीब 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि रेलवे स्टेशन चंद्रपुर में है।

जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 10 से 15 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुल का हिस्सा गिरा उस वक्त भी कई लोग ऊपर थे। वे करीब 60 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में 8 की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। यह फुटओवर ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच बना है।

 

आंध्रप्रदेश में हादसा टला

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह आंध्र प्रदेश में भी एक हादसा टल गया। यहां (Maharashtra News) कुप्पम में एक ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन पटरी पर खड़ी थी। इसी दौरान एक कोच में आग लग गई। यात्री फौरन नीचे उतरे। आग तेजी से नहीं फैली इसलिए समय पर काबू पा लिया गया।

जीआरपी अधिकारी ने बताया, बड़ी संख्या में पुणे जाने वाले यात्री फुटओवर ब्रिज से जा रहे थे। तभी पुल के स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। हादसे के बाद के वीडियो को देखकर लग रहा है कि काफी कोहराम मच गया था. कई लोगों ने फौरन घायलों को उठाना शुरू कर दिया. लोगों की मदद के लिए जीआरपी भी वहां पहुंच गई।

 

 

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button