श्रद्धा वालकर के मर्डर (Shraddha Murder Case) बाद आरोपी आफताब ने डेटिंग एप बंबल पर एक और लड़की को अपने घर बुलाया था। अब दिल्ली पुलिस ने उस खूफिया लड़की की पहचान कर ली है। बता दें कि ये लड़की पेशे से डॉक्टर है और एक साइकोलॉजिस्ट के तौर पर भी सेवाएं देती है।
लड़की जब आफताब से मिलने उसके घर गई तब…
साइकोलॉजिस्ट यानी मनोचिकित्सक। दरअसल मानसिक रूप से परेशान लोग अपनी समस्या मनोचिकित्सक के पास लेकर पहुंचते हैं। अब दिल्ली पुलिस ने इस लड़की से संपर्क किया है। इससे दिल्ली पुलिस को आफताब के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी। आफताब ने इस लड़की को अपने घर भी बुलाया था। यह लड़की जब आफताब से मिलने उसके घर गई तब तक आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े घर के फ्रिज में छुपा दिए थे।
पुलिस को शक‚ मनघड़ंद कहानियां रच रहा आफताब
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस भी आफताब को शातिर मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है। पुलिस ये मान रही है कि आफताब पुलिस को भ्रम में डाल कर मनघड़ंद कहानियां रच रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने बरामद किए थे पांच चाकू लेकिन…
इससे पहले श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा किया था कि आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव को काटने के लिए पांच चाकुओं का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने इन चाकूओं को बरामद कर लिया है। हालांकि, अभी तक वो आरी नहीं मिली है जिससे उसने टुकड़े किए थे।
छह माह बाद हुआ वारदात का खुलासा
आफताब पूनावाला पर इल्जाम है कि उसने पहले अपने लिव-इन-रिलेशनशिप पार्टनर की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक घर में ही फ्रिज में रखा। वो शव के इन टुकड़ों को रात में दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में फेंकता था। बता दें कि करीब छह महीने बाद इस वारदात का खुलासा हो पाया।
ये भी पढे़ं –
Mp Minor Girl Gangraped In Guna : 15 साल की किशोरी से सात नाबालिगों ने गुना में किया गैंगरेप, पांच पुलिस गिरफ्त में
हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई
Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ
Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह
LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए
फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ
पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा
सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया
यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर
पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
Like and Follow us on :
Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin