Entertainment

रेव पार्टी में ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं मराठी BIG BOSS season-2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस हीना पांचाल

रेव पार्टी में ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं हिना पांचाल

नासिक के इगतपुरी में रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने ड्रग्स लेते लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी से करीब 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मराठी फिल्म एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं।

नासिक ग्रामीण पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल के साथ मिलकर शनिवार रात करीब 2 बजे इगतपुरी में रेव पार्टी में छापा मारा। पुलिस ने हीना के अलावा एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ फिल्मों में काम करने वाली 5 एक्ट्रेस और दो महिला कोरियोग्राफर समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों के नाम इस प्रकार हैं

गिरफ्तार लोगों में पीयूष शेट्टी, अमित लाट, आशीष लाट, राज त्रिवेदी, विशाल मेहता, नीरज सुराणा, रोहित अरोड़ा, हर्ष शाह, दानिश खान, अबू बकर, हनीफ शेख, सर्व रहानार, आरव शर्मा, विशाल मेहता, रोहित अरोड़ा, आकिब खान शामिल हैं। 

वरुण बाफना, करिश्मा, चांदनी भतीजा, श्रुति शेट्टी, रुचिरा नार्वेकर, विदेशी महिला अजहर फरनूद, शनाया कौर, हिना पांचाल, आशिता, शीना, प्रीति चौधरी, कौशिकी शामिल हैं। पुलिस ने कैमरा, ट्राइपॉड, कोकीन, हुक्का सहित ड्रग्स और नकदी जब्त की है।

रेव पार्टी करेगी बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश

रेव पार्टी करेगी बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश

नीरज उर्फ ​​आरव ललित शर्मा और सुराणा चार साल से ऑनलाइन कपड़ों की बिक्री कर रहे हैं। विभा दिनेशभाई गोंडालिया, आरव, रुचिरा नार्वेकर और आकिब खान के साथ पीयूष शाह के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए शुक्रवार की सुबह इगतपुरी के स्काई ताज विला में रुके थे। 

शुक्रवार रात 12 बजे इसी जगह पीयूष का बर्थडे केक काटा गया। अगले दिन शनिवार रात 8 बजे के बाद रेव पार्टी शुरू हुई। युवक-युवती नशे में धुत होकर नाचते-गाते हुक्का, हशीश, गांजा और नशीली दवाओं के पाउडर का सेवन कर रहे थे। तभी देर रात दो बजे पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस का मानना ​​है कि यह रेव पार्टी एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करेगी। जहां पार्टी के लिए ड्रग्स लाया गया उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम मुंबई पहुंच गई है। पुलिस मुंबई से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए इगतपुरी लाई है।

कौन हैं हीना पांचाली

हिना पांचाल एक फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम सॉन्ग ‘बलम बॉम्बे’ और ‘बेवड़ा बेवड़ा ज़लो मी टाइट’ के लिए मशहूर हैं। 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भाग लिया। फरवरी 2020 में, वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरिज मुझसे शादी करोगे में एक प्रतिभागी थीं।

Like and Follow us on :

Telegram

Facebook

Instagram

Twitter

Pinterest

Linkedin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button