Entertainment

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की रेड, पति के साथ ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप

कॉमेडियन भारती सिंह

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेड की है। दोनों पर ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप है। एनसीबी की टीम को सीक्रेट सोर्स से यह जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह रेड हुई है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। यह रेड NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है। इस रेड के बीच दोनों को समन किया गया है।

भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं।

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button