Entertainment

Sandalwood Drug Case: विवेक ओबेरॉय के घर छापेमारी

Sandalwood drug case

Sandalwood Drug Case : अभिनेता विवेक ओबरॉय के मुंबई के जुहू स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की। दोपहर एक बजे बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर अभिनेता के घर पहुंचे और उनकी पत्नी से पूछताछ की। पुलिस सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में एक्टर के साले आदित्य अल्वा की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि भाई को फरार कराने में विवेक की पत्नी ने मदद की है। आदित्य करीब एक महीने से फरार है।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक लॉबी है जो अपनी ताकत का इस्तेमाल लोगों को परेशान करने के लिए करती है। मैं भी उसी का शिकार हूं।

कन्नड़ कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई का आरोप

आदित्य कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

वारंट लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सैंडलवुड ड्रग्स केस में आदित्य अल्वा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अल्वा विवेक ओबेरॉय के घर में छुपा है। उन्हें ढूंढ़ने के लिए यह छापेमारी हुई। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई पहुंची।

 

इनकी हुई है गिरफ्तारी

मामले में 4 सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसका पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। रागिनी के अलावा कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी को भी गिरफ्तार किया गया।

TRP में फर्जीवाड़ा:रिपब्लिक विवाद के बाद ब्रॉडकास्ट काउंसिल BARC ने न्यूज चैनलों की वीकली TRP लिस्ट पर अस्थायी रोक लगाई

Follow Us On Social Media

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button