Politics

रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल के BJP में शामिल होने का ममता बनर्जी कनेक्शन

Arun Govil: पश्चिम बंगाल के चुनावी घमासान के बीच दिल्ली से भाजपा के लिए एक अच्छी खबर आई है। रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर देश भर में मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को पार्टी में शामिल हो गए। वह वरिष्ठ नेता अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।  ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में पैदा हुए अरुण गोविल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि अगले साल यूपी में चुनाव होने हैं। वहीं अरुण गोविल के बीजेपी में शामिल होने के पीछे ममता बनर्जी कनेक्शन बताया जा रहा है, यानी वे ममता के उस बयान से आहत हो गए थे जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल पहुंचे थे और जयश्री राम के नारों से ममता नाराज हो गईं थी।

Arun Govil BJP में शामिल
ANI
Image | ANI

 

प्रधानमंत्री के कार्यों से हुए प्रभावित

63 वर्षीय अरुण गोविल (Arun Govil) ने कहा कि वह पहले कभी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों ने उनकी राजनीति के बारे में धारणा बदल दी। 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में चुनाव से पहले गोविल भाजपा के सदस्य बन गए। पार्टी इन चुनावों में उनके व्यक्तित्व का लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

अरुण गोविल BJP में शामिल Arun Govil
ANI

 

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने पर आपत्ति जताई गई। गोविल (Arun Govil) ने कहा कि इस घटना के बाद ही उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जय श्री राम केवल एक नारा नहीं है, बल्कि हमारी जीवन शैली और मूल्य हैं।

 

अरुण गोविल के साथ रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी भाजपा में हैं। रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी 1991 में गुजरात में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दीपिका वड़ोदरा सीट से और अरविंद त्रिवेदी साबरकांठा से जीते थे।

 

 

ये भी पढ़ें –

Election Result: राजस्थान में भाजपा की सरकार, ये बड़े दिग्गज हारे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button