Politics

Election Result: राजस्थान में भाजपा की सरकार, ये बड़े दिग्गज हारे

Election Result: राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का सिलसिला जारी है। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल कर रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 114 सीटों पर और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य उम्मीदवार 15 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी को 23, कांग्रेस को 11 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

इस बीच कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम राजभवन जाएंगे और इस्तीफा देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी हार गए हैं। इसके साथ ही परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कांग्रेस के 25 में से 17 मंत्री हार गए हैं। शांति धारीवाल जीत गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया भी हार गए हैं। बीजेपी ने जिन 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था उनमें से 4 आगे और 3 पीछे चल रहे हैं और दोनों सांसद तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। इस बार जनता ने फिर से सरकार बदल दी है, लेकिन यह भी संयोग है कि विधानसभा अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष दोनों हार गये हैं।

चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की गारंटी है। इधर, काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच कुछ विवाद भी हुए। बहरोड़ विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव के साथ मारपीट. गिनती के बाद जब वह बाहर निकले तो लोगों ने उन्हें मैदान में घेर लिया और थप्पड़ मारे।

राजस्थान की 199 विस. सीटों के लिए दिनांक 25 नवंबर को मतदान जनता ने किया था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हो पाया है।

 

इन सीटों के नतीजे देखें, कहांं से कौन जीता

  • धार्मिक गुरु बालमुकुंद आचार्य हवामहल सीट से जीत गए हैं। उन्होंने एक हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को हराया।
  • दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से 71,368 वोटों से चुनाव जीतीं। उनकी यह जीत जयपुर की अब तक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। उन्होंने कांग्रेस कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को हराया।
  • मंत्री शांति धारीवाल एक बार फिर कोटा उत्तर से जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी के प्रह्लाद गुंजल को 2486 वोटों से हराया।

  • ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम सियोल से हार गईं। भैराराम ने दिव्या को 2700 से ज्यादा वोटों से हराया। हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
  • बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की हार लगभग तय है। आमेर सीट पर वह कांग्रेस के प्रशांत शर्मा से 7624 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आखिरी राउंड में करीब 8 हजार वोटों की गिनती चल रही है।
  • सीकर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी राजेंद्र पारीक जीत गए हैं। पारीक ने बीजेपी के रतनलाल जलधारी को 29 हजार 327 वोटों से हराया. पारीक को 95 हजार 722 और जलधारी को 66 हजार 395 वोट मिले।

  • चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के बागी चंद्रभान सिंह आक्या जीत गए हैं। उन्हें 98446 वोट मिले हैं। जीत का अंतर 6823 रहा. कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को 91623 वोट से संतोष करना पड़ा।
  • बहरोड़ से बीजेपी उम्मीदवार जसवन्त सिंह यादव जीत गए हैं। उन्हें 69,143 वोट मिले, उनकी जीत का अंतर 16,815 रहा। जबकि निर्दलीय बलजीत यादव को 52328 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव 45601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • दूदू में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीते। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 18 राउंड के बाद बैरवा को 32873 की बढ़त मिल गई है। अब सिर्फ 13 हजार वोटों की गिनती बाकी है, अगर नागर को ये वोट मिल भी जाएं तो भी वो जीत नहीं पाएंगे।

  • पिंडवाड़ा (सिरोही) सीट से बीजेपी के समाराम गरासिया जीत गए हैं। बीजेपी के समाराम को 70 हजार 83 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 56 हजार 917 वोट मिले। समाराम गरासिया 13 हजार 166 वोटों से जीते।
  • भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत चौरासी सीटों से जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोटों से हराया है। कटारा को 41 हजार 984 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
  • अजमेर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी अनिता भदेल जीत गई हैं. उन्हें 71,319 वोट मिले, उनकी जीत का अंतर 4446 रहा. जबकि कांग्रेस की द्रौपदी कोली को 66,873 वोट मिले।
  • भरतपुर से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार और मंत्री सुभाष गर्ग जीत गए हैं। हालाँकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
    चौमूं (जयपुर) सीट से कांग्रेस की डॉ. शिखा मील बराला जीत गई हैं। उन्हें 85746 वोट मिले. जीत का अंतर 5695 रहा. वहीं, बीजेपी के रामलाल को 80051 वोट मिले।
  • बांदीकुई (दौसा) सीट से बीजेपी के भागचंद टांकरा जीते. उन्हें 91310 वोट मिले। जीत का अंतर 12750 रहा। वहीं, कांग्रेस के गजराज खटाना को 78560 वोट मिले।

 

ये भी पढ़ें –

Rajasthan Election2023: इन प्रत्‍याशियों को आज मिल सकती है बुरी खबर! जानें क्‍यों

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button