National

सोनिया गांधी के पर्सनल असिस्टेंस पर दुष्कर्म का मामला: नौकरी देने के नाम पर रेप किया, कांग्रेस मुख्यालय में होर्डिंग लगता था पीड़िता का पति

Sonia Gandhi's personal assistant PP Madhavan
फोटोः पीटीआई।

                     

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव (Sonia Gandhi’s personal assistant PP Madhavan) पर रेप का आरोप लगा है। दिल्ली के उत्तम नगर थाने में एक दलित महिला ने सोनिया के पर्सनल सेक्रेटरी पीपी माधवन (PP Madhavan) के खिलाफ नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर थाने में 26 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई।

महिला ने प्राथमिकी दर्ज में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पीडिता ने पीपी माधवन से नौकरी के लिए संपर्क किया। इसके बाद माधवन से महिला की कई बार बातचीत हुई।

Table of Contents

माधवन ने कहा- महिला से परिचत, लेकिन लेकिन आरोप गलत 

महिला ने आरोप लगाया कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, आरोपों पर माधवन का कहना है कि वे महिला को जानते हैं, लेकिन दुष्कर्म का आरोप गलत हैं।

महिला को घर बुलाकर कहा पत्नी से तलाक हो चुका है

FIR के अनुसार 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाकर कहा कि उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला की कई दफा माधवन से मुलाकाते होती रही। इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ हुई जबरदस्ती की बात प्राथमिकी में बताई है। उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इधर हाई प्रोफाइल मामले के चलते पुलिस इसकी गंभीरता से जांच में जुटी है।

Sonia Gandhi News | Sonia Gandhi’s Personal Secretary Accused Of Rape | 

ये भी पढे़ं – संजय राउत की बागियों को खुली धमकी! कहा- 40 विधायकों के शव मुंबई आकर सीधे पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर जाएंगे…पढ़िए ​क्या बोले

ये भी पढे़ं – मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

ये भी पढ़ें – Eknath Shinde: महाराष्ट्र सरकार हिलाने वाले उद्धव ठाकरे के खासमखास एकनाथ शिंदे कौन हैं और क्यों नाराज हैं?

ये भी पढ़ें – Bypoll Result 2022: सपा के गढ़ भाजपा का ठप्पा- रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटें जीती


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button