Brunei King Lifestyle:दुनिया के सबसे बड़े महल के किंग, बाल कटाने पर हर माह 16 लाख करते हैं खर्च Read it later

Brunei King Lifestyle: आपने राजा-महाराजाओं के ऐशो-आराम के किस्से तो पढ़े होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के जमाने में भी राजाओं का आडंबर कम नहीं है। ब्रुनेई इंडोनेशिया से सटा एक देश है। यहाँ के राजा हसनल बोल्कैया इब्न उमर अली सैफुद्दीन हैं।

इनकी लग्जजरी लाइफ के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बता दें कि हाल ही में राजा ने 16 अरब रुपये में यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की है। युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन दादा की याद में यह विश्वविद्यालय ब्रुुनेई के सुल्‍तान बना रहे हैं।

बोल्कैया महारानी एलिजाबेथ के बाद किसी देश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तान हैं।बोल्कैया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं। 1984 में अंग्रेजों के चले जाने के बाद से उन्होंने ब्रुनेई के प्रधान मंत्री का पद भी संभाला है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद बोल्कैया सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट हैं। उन्होंने 50 साल तक शासन करने के बाद 2017 में स्वर्ण जयंती मनाई।

 

Brunei King Lifestyle

Table of Contents

अपने हेयरकट पर 16 लाख रुपए महीना खर्च, लंदन से आता है बार्बर

(Brunei King Lifestyle) ब्रुनेई जैसे छोटे देश में, सुल्तान सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के साथ-साथ सबसे अमीर सम्राट भी है। 1980 तक वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। फोर्ब्स के मुताबिक 2008 में बोल्कैया की नेटवर्थ 1.4 लाख करोड़ रुपए थी।

उसके बाद से अभी तक कोई विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है है। (Brunei King Lifestyle) द टाइम्स यूके के मुताबिक, बोल्कैया बाल कटवाने पर करीब 16 लाख रुपये खर्च करते हैं। उनके हेयर स्टाइलिस्ट को महीने में दो बार प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से ब्रुनेई बुलाया जाता है।

 

Brunei King Lifestyle

3 अरब का जहाज खरीदा और लग्जरी बनाने के लिए उस पर 10 अरब खर्च किए

सोने के लिए लोगों का प्यार जगजाहिर है, (Brunei King Lifestyle) लेकिन ब्रुनेई के सुल्तान के पास सोने का पानी चढ़ा हुआ प्राइवेट जेट है। डेली मेल के मुताबिक, सुल्तान ने अपने लिए बोइंग 747 विमान खरीदा, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,000 करोड़ रुपये है।

 

Brunei King Lifestyle

खास बात यह है कि इसमें उन्होंने 989 हजार करोड़ रुपए अलग से खर्च किए। यानी कि जहाज की तुलना में अधिक सामान जोड़ा गया, जिसमें सोने के धोने के बेसिन और शानदार सोने की परत वाली खिड़कियां शामिल हैं। (Brunei King Lifestyle) इस विमान के फर्श पर सोने का तारों वाला कालीन बिछाया गया है, जो हाथ से बनाया गया है। यह एक सरकारी जेट है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। तस्वीरें और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें सुल्तान के आराम के लिए बेडरूम, निजी कार्यालय, मास्टर बेडरूम और हीरे जड़ित झूमर लगाए गए हैं।

सुल्तान के पास एक बोइंग 767-200, एक एयरबस A340-200 और दो सिकोरस्की हेलीकॉप्टर भी हैं। इसमें उन्हें जब विदेश जाना होता है तब यात्रा करते हैं। (Brunei King Lifestyle) यह एक घंटे में 13,450 किमी तक उड़ान भर सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि बोल्कैया ने अपनी बेटी को उसके एक जन्मदिन पर एयरबस ए340 भी उपहार में दिया था।

22 कैरेट सोने के गुंबद वाले महल में 1788 कमरे, 257 हाईएंड लग्‍जरी टॉयलेट

सुल्तान की विलासिता का अंदाजा (Brunei King Lifestyle) इसी बात से लगाया जा सकता है कि बादशाह बनने के बाद उन्‍हाेंने अपने लिए 50 अरब रुपए का महल बनवाया। इस महल को “इस्ताना नुरुल इमान” के नाम से जाना जाता है।

 

Brunei King Lifestyle

इस पैलेस में 800 कारों को रखने के लिए गैराज है। (Brunei King Lifestyle) खास बात यह है कि इसे महल की दीवारों पर सोने से मढ़ा गया है। 20 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैला यह महल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इस महल का गुंबद 22 कैरेट सोने से जड़ा हुआ है।

इस पैलेस में 1788 कमरे, 257 बाथरूम और पांच स्विमिंग पूल हैं। इसके अलावा, महल में 110 गैरेज और 200 घोड़ों के लिए वातानुकूलित अस्तबल भी है। राजा अपने महलों में जो भोज देते हैं उसमें सोने के बर्तनों में भोजन परोसा जाता है।

 

Brunei King Lifestyle

90 के दशक की आधी रोल्स रॉयस सुल्तान के पास इसमें भी नाम गिनीज बुक में दर्ज है

(Brunei King Lifestyle) सुल्तान के पास 7000 लग्जरी कारें हैं। इनकी वैल्यू करीब 341 अरब है। इसमें 600 रोल्स रॉयस और 300 फेरारी हैं। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बोल्कैया परिवार के पास 1990 के दशक में बेची गई सभी रोल्स रॉयस का आधा हिस्सा था।

2011 में उन्हें सबसे बड़े रोल्स-रॉयस संग्रह के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया।  (Brunei King Lifestyle) सुल्तान का छोटा भाई रात में ब्रुनेई की राजधानी बंदर सिरी बेगवान के लिए फेरारी कारों का काफिला चलाता है।

Brunei King Lifestyle
सुल्तान के पास एक विशेष रोल्स रॉयस भी है जिसमें एक खुली छत है। इस कार की ग्रिल्स से लेकर टायर्स तक पर सोने की परत चढ़ी है।

 

 

Brunei King Lifestyle
महल के भी तरह इन सोने की नक्‍कशी वाले बर्तनों में खाना परोसा जाता है।

 

दुनिया में एकमात्र दाहिने हाथ वाली मर्सिडीज बेंज

सुल्तान के कार संग्रह में एक लेम्बोर्गिनी मर्सिएलेगो LP640, बेंटले कॉन्टिनेंटल आर, फेरारी मिथोस कॉन्सेप्ट कार, फेरारी 456 जीटी सेडान, दुनिया का एकमात्र राइट हैंड ड्राइव मर्सिडीज-बेंज सीएलके-जीटीआर और पांच मैकलेरन एफ1 शामिल हैं।

 

30 बंगाल टाइगर वाला ज़ू भी खास, सर्कस की तरह ट्रेंड हैं सभी टाइगर्स

एक इंटर्नल सोर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुल्तान के पास एक जू भी है, जिसमें लगभग 30 बंगाल टाइगर जू की शोभा बढ़ाते हैं। ये बाघ सुल्तान हसनल बोल्कैया के मनोरंजन के साधनों में से एक हैं। इस चिड़ियाघर में बाज, राजहंस और कौकेटो हैं।

कई जानवर ऐसे भी हैं जिन्हें सर्कस के जानवरों की तरह ट्रेनिंग दी गई है। इन जानवरों को बास्केटबॉल खेलने, साइकिल चलाने, गाने, बात करने और अन्य जानवरों की आवाज़ की नकल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। (Brunei King Lifestyle) वहां काम करने वाले केयरटेकर चावलक ने बैंकॉक पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सुल्तान जब भी किसी विदेशी मेहमान की मेजबानी करते हैं तो उन्हें जानवरों का खेल जरूर दिखाते हैं।

 

 

विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ओर से डिजाइन किया गया गोल्फ कोर्स

सुल्तान को गोल्फ का भी जबरदस्‍त शौक है। (Brunei King Lifestyle) उन्होंने गोल्फ कोर्स डिजाइन करने के लिए दुनिया के सबसे सफल गोल्फर जैक निकलॉस से अपना प्राइवेट गोल्‍फ डिजाइन करवाया था। सुल्तान के सैकड़ों होटलों में से एक एम्पायर होटल में एक गोल्फ कोर्स बनाना चाहते थे।

 

ये भी पढ़ें –

होली पर इस अनोखी शादी में होती है प्राइवेट पार्ट की पूजा, महिला-पुरुष गीतों से देती हैं एक दूसरे को गालियां‚ सुहागरात के बाद लौट जाती है बारात

Marriage 2023: शादी करते ही महिलाओं को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, यदि करती हैं तो होता है पछतावा, जानिए क्या है वो बातें

अजीब परंपरा! यहां पिता ही बन जाता है बेटी का दूल्हा! जानिए कहां और क्यों होता है ऐसाॽ

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *