PAPER BOAT CREATIVE VIA GETTY IMAGES |
आपने अपने जीवन में कई तरह की अजीबोगरीब प्रथाओं के बारे में सुना होगा। हालांकि आज हम आपको जिस प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं उस पर यकीन करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। दरअसल दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां बेटियों की शादी उनके पिता से ही करवा दी जाती है।
यह बात सुनने में अजीब लग सकती है लेकिन ये सच है। दुनिया में कई अजीबोगरीब प्रथाएं हैं यह भी उन्हीं में से एक है। चलिए आपको बताते हैं इस कुप्रथा के बारे में।
दरअसल ये अजीबोगरीब परंपरा बांग्लादेश की मंडी जनजाति में होती है। इस जनजाति में पैदा होने वाली लड़कियों की शादी उनके पिता से ही करवा दी जाती है।
अंग्रेजी वेबसाइट द गार्डियन के के अनुसार, यह अजीबोगरीब परंपरा बांग्लादेश की मंडी जन जाति में होती है। इस जनजाति में पैदा होने वाली लड़कियों की शादी उनके पिता से ही करवा दी जाती है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मंडी जनजाति की रहने वाली 30 साल की महिला अरोला ने बताया, बेहद छोटी उम्र में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां की शादी नॉटेन नाम के किसी दूसरे आदमी से कर दी गई। अपने दूसरे पिता को देखकर वह हमेशा सोचा करती थी की वो कितने अच्छे हैं। ओरोला के अनुसार, उसे उनके दूसरे पिता पसंद थे।
3 साल की उम्र में करा दी गई थी शादी!
ओरोला ने बताया, ‘जब मैं थोड़ी बड़ी हुई तो किसी ने मुझे बताया कि जिसे मैं अपना पिता समझ रही हूं, असल में वे मेरे पति हैं। यह खबर सुनकर पहले मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रही हूं लेकिन यह हकीकत थी।’ उसने बताया, जब मैं महज 3 साल की थी तब मेरी शादी मेरे दूसरे पिता के साथ करा दी गई थी। बता दे कि ये रिपोर्ट थोड़ी बहुत पुरानी है लेकिन आज भी इस कुप्रथा का चलन बांग्लादेश में है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड, हॉलीवुड, कॉलीवुड व टॉलीवुड में ‘वुड’ लगने का क्या राज है?
आखिर क्या है ये प्रथा?
इस प्रथा के अनुसार, कम उम्र में विधवा हुई लड़कियों की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से करवा दी जाती है। हालांकि जब वो महिला किसी बेटी को जन्म देती है तो उसकी शादी भी उसी व्यक्ति से करवाई जाती है। यहां के लोगों की मानना है कि कम-उम्र का पति नई पत्नी के साथ-साथ उसकी बेटी का भी पति बनकर दोनों की सुरक्षा लंबे वक्त तक कर सकता है। ताज्जुब की बात तो यह है कि आज भी इस कुप्रथा को माना जाता है।
daughter has married her father | Bangladesh | strange tradition |
Like and Follow us on :