हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025: Adani दूसरे स्थान पर, Zepto फाउंडर सबसे युवा अरबपति Read it later

 hurun india 2025: भारत की सबसे अमीर हस्तियों की नई सूची में मुकेश अंबानी और उनका परिवार पहले स्थान पर है। hurun india rich list 2025 के अनुसार उनकी नेटवर्थ ₹9.55 लाख करोड़ है। दूसरे स्थान पर गौतम अडाणी और उनका परिवार ₹8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ काबिज हैं।

167 लाख करोड़ की संपत्ति शामिल 

इस बार जारी की गई लिस्ट में 1,687 लोगों को जगह मिली है, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनकी कुल नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़ है, जो भारत की GDP का लगभग आधा हिस्सा है। इसमें 284 नए नाम शामिल हुए हैं।

कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के अमीर

लिस्ट में 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के अरबपति बने हैं। वो Zepto के को-फाउंडर हैं और अपने पार्टनर आदित पालिचा (23 वर्ष) के साथ $5.9 बिलियन की क्विक कॉमर्स कंपनी चला रहे हैं। महज 22 साल की उम्र में वोहरा ने ₹4,480 करोड़ की नेटवर्थ बना ली। लिस्ट में शामिल लोगों की औसत उम्र 65 साल है।

शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की hurun india 2025 में

बॉलीवुड के किंग खान यानी Shah Rukh Khan ₹12,490 करोड़ की संपत्ति के साथ पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए हैं। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा भी फिर से अरबपति बने हैं, उनकी नेटवर्थ ₹15,930 करोड़ है।

फैमिली / पर्सनकंपनी / ग्रुपकुल संपत्तिबदलाव
मुकेश अंबानी फैमिलीरिलायंस इंडस्ट्रीज₹9,55,410 करोड़⬆ 6%
गौतम अडाणी परिवारअडाणी ग्रुप₹8,14,720 करोड़⬆ 30%
रोशनी नादर मल्होत्रा फैमिलीHCL₹2,84,120 करोड़नई एंट्री
सायरस पुनावाला फैमिलीसीरम इंस्टीट्यूट₹2,46,460 करोड़⬇ 15%
कुमार मंगलम बिड़ला फैमिलीआदित्य बिड़ला ग्रुप₹2,32,850 करोड़⬇ 1%
नीरज बजाज फैमिलीबजाज ग्रुप₹2,32,680 करोड़⬆ 43%
दिलिप सांघवीसन फार्मा₹2,30,560 करोड़⬇ 8%
अजीम प्रेमजी फैमिलीविप्रो₹2,21,250 करोड़⬇ 16%
गोपीचंद हिंदुजा फैमिलीहिंदुजा ग्रुप₹1,85,310 करोड़⬆ 4%
राधाकिशन दमानी फैमिलीएवेन्यू सुपरमार्ट₹1,82,980 करोड़⬆ 4%
AI से जुड़े अरबपति भी शामिल

Perplexity AI के फाउंडर अरविंद श्रीनिवास ₹21,190 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सबसे कम उम्र के बिलेनियर बने हैं। उनकी उम्र केवल 31 वर्ष है। यह दिखाता है कि नई टेक कंपनियां भी भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में तेजी से जगह बना रही हैं।

मुंबई बना अरबपतियों की राजधानी

hurun india rich list 2025 में सबसे ज्यादा 451 लोग मुंबई से शामिल हुए हैं। इसके बाद दिल्ली से 223 और बेंगलुरु से 116 अरबपति हैं। खास बात यह है कि इस बार 101 महिलाएं भी लिस्ट का हिस्सा बनी हैं।

2012 से हर साल जारी होती है यह लिस्ट

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट पहली बार 2012 में लॉन्च की गई थी। यह M3M और Hurun Report का जॉइंट वेंचर है। Hurun Report एक रिसर्च और पब्लिशिंग ग्रुप है जिसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश बिजनेसमैन रूपर्ट हूगेवर्फ ने की थी। पहले यह चीन के अमीरों पर फोकस करता था, लेकिन अब भारत में भी इसकी वार्षिक लिस्ट जारी होती है।

M3M इंडिया की भूमिका

M3M इंडिया, जो गुरुग्राम की एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है, इस लिस्ट का पार्टनर है। इसकी स्थापना 2010 में बसंत बंसल ने की थी। कंपनी लग्जरी घरों, शॉपिंग मॉल्स, ऑफिस स्पेस और कमर्शियल बिल्डिंग्स का निर्माण करती है।

कुल मिलाकर, hurun india rich list 2025 इस बार न केवल पारंपरिक अरबपतियों बल्कि टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप सेक्टर के नए नामों को भी चमकाती है।

ये भ पढ़ें :

EPFO Passbook Lite जॉब बदलने वालों और PF Withdrawal वालों के लिए धमाकेदार नई सुविधा

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *