Health

Acupressure Points: तनाव में इन पॉइंट्स को दबाने से मिलेगा आराम

Acupressure Points: हम आज के दौर में इतने व्‍यस्‍त रहते हैं कि हम सेहत भी शॉर्टकट तरीके से बनाना चाहते हैं, लेकिन ये समझ लें कि जिंंदगी शॉर्ट है मगर जिंदगी को सेहमंद बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने के लिए तो वक्‍त देना ही पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर आज की लाइफ में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन तनाव कम करने के कुछ तरीके हैं जिन्‍हें आप किसी भी वक्‍त कर सकते हैं। फ‍िर चाहे आप ऑफ‍िस में हों या घर पर, कहीं भी तनाव कम करने के ये उपाय अपना सकते हैं। तनाव कम करने का एक्‍युप्रेशर थैरेपी में खास पॉइंट बताए गए हैं, जिन्‍हें अपना कर आप काफी हद तक अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। विशेषज्ञ के जरिए यहां हम आपको बता रहे हैं शरीर के कुछ खास पॉइंट (Acupressure Points) जिन्‍हें दबाकर आ अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। ध्‍यान रखें कि जो भी थैरेपी आप अपनाएं उसमें संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेवें।

Acupressure Points
Representative Image

सिर का प्रेशर पॉइंट: (Acupressure Points)

आंखों के बीच वाले बिन्दुओं पर दबाव डालने से बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोन स्रावित होता है, जिससे अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही तनाव पैदा करने वाला हार्मोन कॉर्टिसोल का स्राव भी नहीं होता। सिर के प्रेशर बिन्दुओं पर तीन सेकंड तक दबाव डाला जाए तो तेज सिरदर्द से भी आराम मिलता है।

कान के पीछे का बिंदु

कान की नीचे वाले हिस्से यानी इयर लोब की रोज पांच मिनट मालिश करने से तनाव से आराम मिलता है। याद्दाश्त भी बढ़ती है। इस पॉइंट को दबाने से डिप्रेशन, सिरदर्द, चक्कर, आंख, कान और नाक के रोगों में आराम मिलता है।

हाथों के प्रेशर पॉइंट

हाथों की कलाई पर अंगुली और अंगूठे के बीच बहुत-सी मसल्स ऐसे होती हैं जिनको दबाने से आराम मिलता है। हाथ के दोनों तरफ प्रेशर बिंदुओं पर दबाव बनाएं। हाथ को बंद करें और खोले। इससे दबाव बिंदुओं पर दबाव पड़ेगा और तनाव से आराम मिलेगा।

 

Acupressure Points
 Representative Image

गर्दन के पास का बिंदु

गर्दन में रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर की मांसपेशियों में दबाव डालें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रीढ़ की हड्डी पर दबाव नहीं पड़े। मांसपेशियों पर ऊपर-नीचे प्रेशर देने से राहत मिलती है।

 

 

 

 

 

 

ये भी पढें

Grooming Tips: आजमा लें ये तरीके, नहीं होंगे दाढ़ी के बाल सफेद‚ जड़ से आएंगे ब्लैक हेयर्स

Female Condom: क्या होता है फीमेल कॉन्डम, कैसे करें इस्तेमाल, कितनी है कीमत? जानिए सबकुछ

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button