Female Condom: क्या होता है फीमेल कॉन्डम, कैसे करें इस्तेमाल, कितनी है कीमत? जानिए सबकुछ Read it later

Female Condom: बदलती लाइफस्टाइल के चलते युवाओं को शारीरिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि युवा अपनी सेक्सुअल लाइफ का आनंद नहीं उठा पाते। इससे उन्हें तनाव जैसी बीमारियां भी घेर लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बदलते जमाने के साथ सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने वाले कई प्रोडक्ट आपको शारीरिक सुख के साथ बीमारियों से भी बचा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं फीमेल कॉन्डम की…

जी हां, पुरुषों की तरह मार्केट में फीमेल कॉन्डम (Female Condoms) की भी डिमांड बढ़ रही है। जानकारी के अभाव में कई लोग इसके बारे में अवेयर नहीं हैं। आइए हम आपको आज आसान भाषा में बताते हैं कि आखिर ये फीमेल कॉन्डम क्या होता है और इसे कैसे इस्तेमाल कर सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाया जा सकता है।

क्या होता है Female Condom?

दरअसल, फीमेल कंडोम पुरुषों के कॉन्डम की तरह ही आता है। हालांकि इसका पाउच थोड़ा बड़ा होता है। इस कॉन्डम को पुरुष नहीं बल्कि महिला पहनती है। इसे महिला अपनी योनी में डालकर अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं।

कैसे इस्तेमाल करें Female Condom? 

फीमेल कॉन्डम (Female Condom:) पुरुषों के कॉन्डम के मुकाबले आकार में बड़ा होता है। इसके ऊपर भी पुरुषों के कॉन्डम की तरह रबरनुमा की रिंग होती है। ये रिंग थोड़ी बड़ी होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रिंग को योनी में डालें और धीरे धीरे प्रेस करते हुए अंदर तक ले जाएं। ये काम पुरुष या महिला में से कोई भी कर सकता है, लेकिन इसमें दोनों ही हिस्सा लें तो काम आसान हो जाएगा और रोमांस भी बढ़ेगा। फीमेल कॉन्डम की रिंग को अंदर तक ले जाने के लिए महिला अपनी अंगुली से इसे अंदर तक सेट कर सकती है। ताकि यह अच्छे से फिक्स हो जाए।

इसके बाद पुरुष को कॉन्डम पहनने की जरूरत नहीं होगी। अब पुरुष अपने लिंग को बिना किसी चिंता के योनी में डाल सकता है। इससे दोनों पार्टनर सेक्सुअल लाइफ का आनंद ले सकते हैं। य​हां यह ध्यान रखें कि लिंग कॉन्डम से बाहर न आने पाए। इजेक्यूलेशन होने के बाद रिंग को मोड़ते हुए गांठ बना लें और धीरे धीरे बाहर निकाल लें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्पर्म कंडोम से बाहर ना गिरे।

सुरक्षित हैं फीमेल कॉन्डम

प्रेगनेंसी से बचाने वाली पिल्स या कॉन्ट्रासेप्टिव की वजह से महिलाओं में कोई ना कोई साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं, लेकिन कंडोम के कोई साइड इफेक्टस नहीं हैं। कंडोम को आप सेक्स करने के 8 घंटे पहले तक योनी में इंसर्ट करके रख सकती हैं। यानी आप इसे (Female Condoms) पहनकर ट्रैवल भी कर सकती हैं। फीमेल कंडोम बेहद असरदार होते हैं। ये करीब 72-82 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करते हैं। यदि इनका प्रयोग पूरी सावधानी और जानकारी के साथ किया जाए तो यह 95 प्रतिशत तक कारगर सिद्ध होते हैं। इसका एक फायदा यह है कि इनका उपयोग आप मासिक धर्म के दौरान भी आराम से कर सकती हैं। पुरुष कॉन्डम की तरह इसे भी दो बार इस्तेमाल नहीं कर सकते।

कहां से खरीदें फीमेल कंडोम?

आजकल कई मेडिकल स्टोर फीमेल कॉन्डम (Female Condoms) रखते हैं। जिन शॉप्स पर फीमेल कॉन्डम (Female Condom:) अवेलेबल न हों तो इसे ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। महिला कॉन्डम को ऑनलाइन स्टोर से लिया जा सकता है। इसकी कीमत 195 रुपये से शुरू होती है और इसमें 2 कंडोम होते हैं।

 

ये भी पढे़ं –

Home Remedies For Tooth Cavity: दांतों व मुंह की दुर्गन्ध का रामबाण इलाज‚ इन 4 नुस्खों से परमानेंट छुटकारा

 जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? करें ये आसान उपाय‚ यकीन मानिए जड़ से आएंगे ब्लैक हेयर्स

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में एम्पीथियेटर बनाया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *