Anjana Om Kashyap: आजतक न्यूज चैन की सीनियर स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ बिहार में अभद्रता की खबर आई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जब उग्र भीड़ ने रिपोर्टिंग करते हुए अंजना ओम कश्यप को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
इस मामले में सोशल मीडिया पर एक VIDEO भी VIRAL हो रहा है। इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। अंजना ओम कश्यप बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को कवर करने के लिए पहुंची थीं। अब यहां अंजना ओम कश्यप के साथ अभद्रता का वीडियो भी वायरल हो गया है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
![]() |
File Photo | Social Media |
बिहार के पॉलिटिकल क्राइसेस को कवर करने पहुंचीं थी अंजना
आज तक की पत्रकार अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) को बिहार में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को कवर करना था‚लेकिन यहां उग्र भीड़ ने उन्हें घेर लिया। बता दें कि कश्यप पॉलिटिकल बीट की पत्रकार हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट करने पटना पहुंची हैं। राज्य में नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है, जिसकी कवरेज के लिए अंजना ओम कश्यप बिहार में हैं. इस दौरान यह घटना सामने आई है।
भीड़ के बीच उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। भीड़ की ओर से कुछ अपमानजनक हरकतें भी की गईं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में महिला पत्रकार के साथ बदतमीजी करने वालों की भीड़ भी नजर आ रही थी, जो उन्हें भला-बुरा कह रही है।
देश को उदाहरण के साथ यह विज्ञान सिर्फ बिहार ही समझा सकता है:
“बिहार, उड़ती चिड़िया और हल्दी” #BiharPolitics pic.twitter.com/eXItfQsg6u
— बिहार राजद (@RJD_BiharState) August 9, 2022
सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL
यह वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर कांग्रेस, राजद, विपक्षी दल के समर्थकों और नेताओं, वाम संगठन के पत्रकारों और तथाकथित इंडिपेंडेंट फैक्ट चेकर्स ने उग्र भीड़ के विरोध को सही बताते हुए खुशी जता दी। इस वीडियो को राजद ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
कई पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं ने आजतक की पत्रकार से अभद्रता करने वाली भीड़ को सही ठहराया है। इस वीडियो को लगातार रीट्वीट किया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों को तरह-तरह से संबोधित किया जा रहा है।
अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय (Anjana Om Kashyap Biography)
अंजना ओम कश्यप का जन्म पूर्व रक्षा अधिकारी दिवंगत डॉ. ओम प्रकाश तिवारी के घर हुआ था।अंजना भूमिहार ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका विवाह मंगेश कश्यप से हुआ है। उनके हसबैंड आईपीएस अधिकारी हैं।
दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क्स दिल्ली यूनिवर्सिटी से एम कर चुकी अंजना ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। परिवार की बात करें तो उनका एक बेटा और एक बेटी है।
अंजना ओम कश्यप के बारे में तथ्य (Interesting Facts about Anjana Om Kashyap)
- अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) का जन्म बिहारी भूमिहार ब्राह्मण हैं।
- अंजना ओम कश्यप को AOK नाम से भी पहचाना जाता है।
- जब वे न्यूज 24 में थी उनका डिबेट शो काफी मशहूर हुआ था।
- उन्होंने सलमान की फिल्म सुल्तान (2016) और टाइगर ज़िंदा है (2017) में एंकर के तौर पर अभिनय भी किया है।
- कश्यप विभिन्न एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं और वे अक्सर पुनर्वास कॉलोनियों और बाल दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मदद करती हैं।
- अंजना (Anjana Om Kashyap) ने विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों जैसे निर्भया केस और कुरुक्षेत्र के राजकुमार की कहानी को कवर कर सुर्खियां बटोरी। राजकुमार जो 48 घंटे तक बोरवेल में रहा था उसकी खबर थी।
- अंजना ओम कश्यप ने कई बार यूपीएससी परीक्षा भी दी थी, लेकिन दो बार साक्षात्कार के लिए योग्य होने के बावजूद भी चयनित नहीं हुईं।
- अंजना की कमाई की बात करें तो वे हर साल लगभग INR 1 करोड़ का वेतन कमाती है।
- 2012 में, जब वह दिल्ली गैंगरेप के मामले को कवर कर रहीं थी, तब उन्हें छेड़खानी का सामना भी करना पड़ा था।
अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) को अब तक मिले अवार्ड्स (Awards received by Anjana Om Kashyap)
- राष्ट्रीय टेलीविजन पुरस्कार में साल का सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।
- 2014 में ITA द्वारा सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए सम्मानित हुईं।
- 2015 में ENBA अवार्ड्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए अवॉर्ड दिया गया।
- 2015 में IMWA अवार्ड्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए अवॉर्ड मिला।
- इंडिया टुडे के चेयरमैन का उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मान मिल चुका है।
- पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया गया।