Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे Read it later

List-of_president-of-india
Photo | Social Media

राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Elections 2022) का दंगल शुरू हो चुका है, तो वहीं चुनाव से पहले ये यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि देश को 15वें राष्ट्रपति के तौर पर कौन मिलेगा। एक ओर  विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी कम्यूनिटी की द्रौपदी मूर्मू (Draupadi Murmu) के नाम की घोषणा कर दी है। यदि मुर्मू चुनाव जीत राष्ट्रपति पर काबिज होती हैं तो 25 जुलाई को उनके शपथ ग्रहण के समय उनकी उम्र 64 साल 35 दिन होगी। ये आयु अब तक के चुने गए किसी भी राष्ट्रपति की उम्र में सबसे कम है। वर्तमान में सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का तमगा नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) के नाम है। रेड्डी जब राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए तो उनकी उम्र 64 साल दो महीने 6 दिन थी।

यहां हम आपको भारत के समस्त राष्ट्रपतियों से जुड़े ऐसे रोचक तथ्यों के बारें में बता रहे हैं (indian president list with photo) जो आपकी खूब जनरल नॉलेज बढ़ाएंगे। (list of president of india) यानी कि कौन सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बना, कौन पहले सिख और कौन पहले दलित राष्ट्रपति बने, या​ फिर किन राष्ट्रपतियों का पद पर रहते निधन हुआ। (who is the president of india from 1947 to 2020)

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Rajendra Prasad

डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) भारत के पहले (1st president of india) राष्ट्रपति चुन गए थे। वे देश में सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रपति रहे। डॉ. प्रसाद भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने लगातार दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति पद को संभाला। ऐसा करने वाले वे पहले भी वे पहले राष्ट्रपति थे। वे संविधान सभा के अध्यक्ष भी रहे थे। 1962 में उन्हें भारत रत्न सम्मानित किया गया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 

Sarvepalli Radhakrishnan


भारत के पहले उपाध्यक्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) देश के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए थे। (second president of india) 5 सितंबर 1888 को जन्में राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

डॉ. जाकिर हुसैन

Dr. Zakir Husain

डॉ. जाकिर हुसैन (Dr. Zakir Husain) देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए थे। (3rd president of india) वे भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। जिस समय उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली, उस दौरान वे 70 साल के थे। पद पर रहने के दौरान ही उनका निधन हो गया था। डॉ. जाकिर हुसैन ने ही जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की फांउंडेशन रखी थी।

वराहगिरी वेंकट गिरी (वीवी गिरी)

VV Giri

भारत के चौथे प्रेसीडेंट वराहगिरी वेंकट गिरी यानी वीवी गिरी (VV Giri) चुने गए। वह कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर भी कार्य कर चुके थे। वे 75 साल की उम्र में राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें साल 1975 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

फखरुद्दीन अली अहमद

                                          Fakhruddin Ali Ahmed

देश के पांचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed) चुने गए थे। वे दूसरे ऐसे राष्ट्रपति थे, जिनका निधन पद पर रहते हुए हो गया था। अहमद के निधन के बाद बीडी जत्ती ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। 

ज्ञानी जैल सिंह

Gyani Zail Singh

ज्ञानी जैल सिंह (Gyani Zail Singh) के पास भारत के पहले सिख राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड है। राष्ट्रपति बनने से पहले वे पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे। वे पहले और एकमात्र राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने पॉकेट वीटो का इस्तेमाल किया था। यह वीटो उन्होंने भारतीय डाक घर से संबंधी विधेयक के लिए किया था। इनके ही कार्यकाल में ऑप्रेशन ब्लू स्टार, सिख विरोधी दंगा और इंदिरा गांधी की हत्या हुई।

आर. वेंकटरमण

Ramaswamy Venkataraman

आर. वेंकटरमण (Ramaswamy Venkataraman) एक ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में बार बार बनने वाले सबसे ज्यादा बनने वाले प्रधानमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। राष्ट्रपति बनने से पहले वह 1984 से 87 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। वे वकील, स्वतंत्रता सैनानी और महान राजनेता रहे थे।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा

Dr. Shankar Dayal Sharma

डॉ. शंकर दयाल शर्मा (Dr. Shankar Dayal Sharma) भारत के नौवें राष्ट्रपति पद पर रहे। अपने राष्ट्रपति पद से पहले वे देश के आठवें उप राष्ट्रपति थे। वे भोपाल के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। साल 1956 से 67 तक कैबिनेट मिनिस्टर भी रहे। इंटरनेशनल बार एसोसिएशन ने उनकी लीगल प्रोफेशन में उपलब्धियों के चलते उन्हें ‘लिविंग लीजेंड ऑफ लॉ अवॉर्ड ऑफ रिकग्निशन’ से सम्मानित किया था।

के.आर. नारायणन

KR Narayanan


कोचेरिल रमन नारायणन (KR Narayanan) भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे। वे पहले मलयाली व्यक्ति थे, जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। उनके नाम कई उपलब्धियां भी हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले और राज्य की विधानसभा को संबोधित करने वाले नारायणन पहले राष्ट्रपति थे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

Dr. APJ Abdul Kalam

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) पहले वैज्ञानिक थे, जो भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। उन्हें भारत के मिसाइल मैन के नाम से पुकारा जाता है। खास बात ये भी है कि वे सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर इस पद पर पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति थे। 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

Pratibha Devisingh Patil

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Devisingh Patil) भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर गईं। उनके पास सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होने का तमगा भी है। राष्ट्रपति बनने से पहले वे राजस्थान की राज्यपाल भी रहीं। 1962 से 1985 तक पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रहीं। 1991 में अमरावती से लोकसभा चुनाव जीतीं थीं।

प्रणब मुखर्जी 

Pranab Mukherjee

प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) देश के 13वें राष्ट्रपति चुने गए। राष्ट्रपति बनने से पहले वे केंद्रीय वित्त मंत्री रहे। उन्हें 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी हासिल किया था। साल 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण से उन्हें नवाजा गया।

रामनाथ कोविंद

Ram Nath Kovind

रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति हैं। कोविंद का 25 जुलाई 2022 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कोविंद 25 जुलाई, 2017 को राष्ट्रपति के पद पर काबिज हुए थे। इससे पहले वे बीजेपी के सदस्य रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे बिहार के राज्यपाल भी रहे। राज्यपाल रहते उन्होंने विश्वविद्यालयों में करप्शन की जांच के लिए लीगल कमीशन का गठन किया था। ये उनकी बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती है। 

भारत के 14 पूर्णकालिक राष्ट्रपति हुए हैं और 3 अंतरिम राष्ट्रपति। वराहगिरी वेंकट गिरी, मोहम्मद हिदायतुल्ला और बसप्पा दानप्पा जत्ती अंतरिम राष्ट्रपति थे।

President Election 2022 | Droupadi Murmu | Yashwant sinha | first tribal woman to become the President of India |  list of president of india | second president of india | who is the president of india from 1947 to 2018 | 3rd president of india | president of india list from 1947 to 2020 | indian president list with photo | 1st president of india

ये भी पढ़ें –

चुनाव आयोग ने की राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 18 जुलाई को मतदान, 21 को रिजल्ट, जानिए पूरा शेड्यूल, कैसे होता है प्रेसडेंट इलेक्शन ? 

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार- जीतने के बाद बनेंगी देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

 Eknath Shinde: महाराष्ट्र सरकार हिलाने वाले उद्धव ठाकरे के खासमखास एकनाथ शिंदे कौन हैं और क्यों नाराज हैं?

 Maharashtra Political Crisis: क्या महाराष्ट्र में उद्धव सरकार जाएगी? शिंदे भाजपा से गठबंधन पर अड़े‚ शिंदे के साथ सभी MLA  को एयरलिफ्ट कर गुवहाटी ले जाने की तैयारी

यदि भारत में हर एक माह में स्टार्टअप कंपनी यूनिकॉर्न बन रही तो नौकरियां क्यों जा रहीं?

Amit Shah Interview: गुजरात दंगों पर गृहमंत्री अमित शाह बोले-सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सिद्ध कर दिया कि आरोप पॉलिटिकली मोटिवेटिड थे, पढ़िए पूरे इंटरव्यू में और क्या कहा?

Election Date 2021: बंगाल में 8, असम में 3 और अन्य राज्यों में एक चरण में मतदान, 2 मई को नतीजे, देखें  पांच राज्यों के चुनाव का पूरा कार्यक्रम

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *