Entertainment

शादी से पहले जब अनुष्का का डांस देखकर मुस्कुराए विराट, वीडियो हुआ वायरल!

virushka latest video: ‘इंडिया का त्योहार’ यानी कि IPL फिर से लौट आया है और क्रिकेट (Cricket) फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। कल के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मैच में केकेआर की जीत हुई लेकिन जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए वह थे विराट कोहली। बता दें कि कल के मैच में विराट ने 140.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 59 गेंदों में 83 रन बनाएं।

भले ही विराट (Virat Kohli) कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहे हों लेकिन वह बल्ला चलाना भूले नहीं हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने ही कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के घर किलकारी गूंजी है, अनुष्का शर्मा ने बेटे, अकाय कोहली (Akaay Kohli) को जन्म दिया है। कुछ दिनों पहले ही विराट ने अकाय के जन्म को ‘लाइफ चेंजिंग मोमेंट’ बताया था।
हालांकि विराट के लिए यह पहला ‘लाइफ चेंजिंग मोमेंट’ नहीं था, विराट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी को भी एक बहुत बड़ा ‘लाइफ चेंजिंग मोमेंट’ बता चुके है। विराट ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा है कि अनुष्का ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया और इसके लिए वह भगवान के शुक्रगुजार हैं। बता दें कि दोनों ने वर्ष 2017 में इटली में शादी की थी।

दरअसल, अब सोशल मीडिया पर विराट की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो आईपीएल 2015 की ओपनिंग सेरेमनी का है, जहां पर अनुष्का (Anushka Sharma) डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं और उन्हें देखकर विराट मुस्कुरा रहे हैं और बहुत खुश हो रहे हैं। यह वीडियो ‘तानिया आरसीबी’ नामक एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर द्वारा एक्स पर शेयर किया गया और उस वीडियो के साथ तानिया ने लिखा, “मेरा दिल अभी भी यहीं अटका हुआ है। एक पुरुष को अपनी महिला से प्यार करते देखना बहुत कीमती है। वह उससे बहुत हैरान है। उसके लिए उसकी प्रशंसा उसके हाव-भावों में ही दिख रही है।“

विराट पहले भी कई इंटरव्यूज़ में खुले दिल से अनुष्का की तारीफ कर चुके हैं। विराट ने अपने जीवन में संतुलन लाने के लिए अनुष्का की तारीफ की है। कोहली ने कहा है कि अनुष्का हमेशा उनके सुख और दुख में साथ खड़ी रही है। एक इंटरव्यू में तो कोहली ने यह भी बताया कि यदि वह मैदान में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते, तो वह बहुत दुखी हो जाते हैं, लेकिन अनुष्का उन्हें समझाती है कि जब वह मैदान से बाहर होते हैं तब उन्हें मैदान में प्रदर्शन की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विराट, अनुष्का की धार्मिक और साधारण जीवन जीने के लिए कई मौकों पर तारीफ भी कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Ameen Sayani:अमिताभ से कहा था, तुम्‍हारी आवाज से लोग डर जाएंगे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button