International

Cerberus: इटली के मकबरे में मिली ग्रीक माइथोलॉजी के तीन सिर वाले श्वान ‘सर्बेरस’ की वॉल पेंटिंग

Cerberus: इटली में एक मकबरा खोजा गया है। इसमें प्राचीन ग्रीक माइथोलॉजी के तीन सिर वाले श्वान ‘सर्बेरस’ (Cerberus) की वॉल पेंटिंग मिली है। जमीन में दबे इस चैंबर की खोज नेपल्स के उपनगर गिउग्लिआनो में की गई। मकबरा करीब दो हजार साल पुराना बताया जाता है। पुरातत्त्वविदों की टीम को यह साइट एक खेत में सर्वे के दौरान मिली थी। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक पहले भी इस इलाके में बड़ी संख्या में जमीन के नीचे दबे निर्माण मिल चुके हैं, जो रोमन रिपब्लिक युग (510-31 ईसा पूर्व) से रोमन इम्पीयरल एज (31 ईसा पूर्व-476 ईस्वी) तक के हैं।

मकबरे की छत और दीवारों पर कई वॉल पेंटिंग्स मिलीं। इनमें सबसे खास तीन सिर वाले श्वान ‘सर्बेरस’ (Cerberus) की है। ऐसे श्वान भूमिगत द्वारों की रक्षा करते थे। पुरातत्त्वविदों ने इसे ‘सर्बेरस का मकबरा’ नाम दिया है। सर्बेरस की वॉल पेंटिंग हरक्यूलिस के सबसे खतरनाक कारनामों में से एक के बारे में बताती है, जब वह सर्बेरस श्वान को पकडऩे के लिए पाताल लोक में उतरा था।

प्राचीन समुद्री देवता (Cerberus)

पेंटिंग्स की अन्य माइथोलॉजिकल आकृतियों में इचिथियोसेंटॉर्स शामिल है। उसे समुद्री देवता माना जाता है। उसका ऊपरी शरीर इंसान का, निचला आधा हिस्सा और अगले पैर घोड़े के, जबकि पूंछ मछली की है। पेंटिंग में दो इचिथियोसेंटॉर्स को ढाल पकड़े हुए एक-दूसरे का सामना करते दिखाया गया है।

भारी स्लैब से किया गया था सीलबंद

पुरातत्त्वविद इस दफन मकबरे तक उस समय पहुंचे, जब उन्होंने एक दीवार देखी। इसे ओपस इन्सर्टम नाम की प्राचीन रोमन कंस्ट्रक्शन तकनीक का इस्तेमाल कर बनाया गया था। मकबरे को भारी स्लैब से सीलबंद किया गया था। मकबरे में जाने के लिए पुरातत्त्वविदों को स्लैब सावधानीपूर्वक हटाना पड़ा।

 

ये भी पढ़ें –

Nobel Prize:महिलाओं की शक्ति बताने वालीं गोल्डिन को नोबेल

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button