Corona-Update

Corona India Live Update : अब 2.65 लाख केस मुंबई 50 हजार मरीजों वाला देश का इकलौता शहर

Corona India Live Update: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 65 हजार 827 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 2553 नए मामले सामने आए और 109 मौतें हुईं। अब मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया, शहर में 1702 लोगों की जान गई। जबकि राज्य में 88 हजार 528 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 40 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। उधर, ओडिशा में एनडीआरएफ के 50 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अम्फान तूफान के राहत कार्य के बाद बंगाल से कटक लौटने पर तीसरी बटालियन के करीब 190 जवान संक्रमित मिल चुके हैं।

 

एनडीआरएफ के डीजी ने ट्वीट कर जानकारी दी

अपडेट्स

पश्चिम बंगाल और मिजोरम ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया।
जम्मू में दरबार की वार्षिक छुट्टियों के चलते 26 जून से ऑफिस बंद हो जाएंगे और 6 जुलाई को खुलेंगे।
दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक दिन में सबसे ज्यादा 243 मरीज मिले। हरियाणा में 406 मरीज सामने आए हैं और अब तक 39 लोगों की जान गई।

Corona India Live Update
Photo | PTI

महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा संक्रमित (Corona India Live Update)

रविवार को देशभर में रिकॉर्ड 10 हजार 884 मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में 3 हजार 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार से ज्यादा हो गई। इस मामले में यह चीन से आगे निकल गया है। वहां 83 हजार 43 केस आए हैं। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बीते 2 हफ्तों में यहां संक्रमितों की बढ़ने की दर में कमी आई है। यह 17 मई से 24 मई के बीच 52% थी, जो बीते हफ्ते घटकर 27% रह गई है।

गुजरात में मृत्युदर सबसे ज्यादा

टॉप-10 संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे, दिल्ली तीसरे, गुजरात चौथे और बिहार दसवें स्थान पर है। लेकिन गुजरात में में मृत्युदर सबसे ज्यादा 6.2% और बिहार में सबसे कम 0.6% है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख       केस
7 जून 10884
6 जून 10428

5 जून 9379
4 जून 9847
3 जून 9689

5 राज्यों का हाल

⦿ मध्यप्रदेश- प्रदेश में आज से कंटेनमेंट जोन से बाहर आर्थिक गतिविधियां तेज हो गईं। यहां शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग सेंटर खुल गए। ये सभी रात 8:30 बजे तक खुल सकेंगे। हालांकि, इस मसले पर ग्वालियर में आज और इंदौर में कल फैसला किया जाएगा। राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने पर भी फैसला 15 जून तक होगा।


⦿ उत्तरप्रदेश- राज्य में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी धार्मिक स्थल 75 दिन बाद आम लोगों के लिए खोल दिए गए। वाराणसी के मंदिरों में मंगलवार से दर्शन शुरू होंगे। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अलावा अन्य मंदिर अभी नहीं खुलेंगे। मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर में पंडा समाज की आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक है। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि कब मंदिर खोला जाए। उधर, लखनऊ में मस्जिदों को भी खोल दिया गया है।

⦿महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में सोमवार सुबह तक कोरोना के 3007 नए केस आए। यहां अब 85 हजार 975 संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 91 मौतें हुई हैं। इनमें 64 पुरुष और 27 महिलाएं थीं। मरने वालों में 46 मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी। राज्य में 5 लाख 58 हजार 463 लोगों को घरों में और 28 हजार 504 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वारैंटाइन किया गया है।

⦿ राजस्थान- राज्य में सोमवार को 97 संक्रमित मिले। इनमें अलवर में 58, कोटा में 12 डूंगरपुर में 6, जयपुर और भरतपुर में 4-4, सिरोही और बांसवाड़ा में 3-3, पाली, झालावाड़ और बूंदी में 2-2, बारां में 1 मरीज मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 696 पहुंच गया। भरतपुर में 1 मौत भी हुई है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है।


⦿ बिहार- यहां रविवार को 239 पॉजिटिव मरीज सामने आए और एक की मौत हुई। सुपौल में 36, मुजफ्फरपुर में 30, पश्चिमी चंपारण में 19, समस्‍तीपुर और मुंगेर में 15-15 जबकि सीतामढ़ी में 10 मरीज बढ़े। प्रदेश में कुल 5070 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2635 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 30 लोगों की जान गई।

 

ये भी पढ़ें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button