Female Condom: महिला कंडोम कितने रुपए का आता है, कैसे करें इस्तेमाल? जानिए कीमत से सावधानी तक सबकुछ

Female Condom: बदलती लाइफस्टाइल के चलते युवाओं को शारीरिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि युवा अपनी सेक्सुअल लाइफ का आनंद नहीं उठा पाते। इससे उन्हें तनाव जैसी बीमारियां भी घेर लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बदलते जमाने के साथ सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने वाले कई प्रोडक्ट आपको शारीरिक सुख के साथ बीमारियों से भी बचा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं फीमेल कॉन्डम की…
जी हां, पुरुषों की तरह मार्केट में फीमेल कॉन्डम (Female Condoms) की भी डिमांड बढ़ रही है। जानकारी के अभाव में कई लोग इसके बारे में अवेयर नहीं हैं। आइए हम आपको आज आसान भाषा में बताते हैं कि आखिर ये फीमेल कॉन्डम क्या होता है और इसे कैसे इस्तेमाल कर सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाया जा सकता है।
क्या होता है Female Condom?
दरअसल, फीमेल कंडोम पुरुषों के कॉन्डम की तरह ही आता है। हालांकि इसका पाउच थोड़ा बड़ा होता है। इस कॉन्डम को पुरुष नहीं बल्कि महिला पहनती है। इसे महिला अपनी योनी में डालकर अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं।
कैसे इस्तेमाल करें Female Condom?
फीमेल कॉन्डम (Female Condom:) पुरुषों के कॉन्डम के मुकाबले आकार में बड़ा होता है। इसके ऊपर भी पुरुषों के कॉन्डम की तरह रबरनुमा की रिंग होती है। ये रिंग थोड़ी बड़ी होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रिंग को योनी में डालें और धीरे धीरे प्रेस करते हुए अंदर तक ले जाएं। ये काम पुरुष या महिला में से कोई भी कर सकता है, लेकिन इसमें दोनों ही हिस्सा लें तो काम आसान हो जाएगा और रोमांस भी बढ़ेगा। फीमेल कॉन्डम की रिंग को अंदर तक ले जाने के लिए महिला अपनी अंगुली से इसे अंदर तक सेट कर सकती है। ताकि यह अच्छे से फिक्स हो जाए।
इसके बाद पुरुष को कॉन्डम पहनने की जरूरत नहीं होगी। अब पुरुष अपने लिंग को बिना किसी चिंता के योनी में डाल सकता है। इससे दोनों पार्टनर सेक्सुअल लाइफ का आनंद ले सकते हैं। यहां यह ध्यान रखें कि लिंग कॉन्डम से बाहर न आने पाए। इजेक्यूलेशन होने के बाद रिंग को मोड़ते हुए गांठ बना लें और धीरे धीरे बाहर निकाल लें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्पर्म कंडोम से बाहर ना गिरे।
सुरक्षित हैं फीमेल कॉन्डम
प्रेगनेंसी से बचाने वाली पिल्स या कॉन्ट्रासेप्टिव की वजह से महिलाओं में कोई ना कोई साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं, लेकिन कंडोम के कोई साइड इफेक्टस नहीं हैं। कंडोम को आप सेक्स करने के 8 घंटे पहले तक योनी में इंसर्ट करके रख सकती हैं। यानी आप इसे (Female Condoms) पहनकर ट्रैवल भी कर सकती हैं। फीमेल कंडोम बेहद असरदार होते हैं। ये करीब 72-82 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करते हैं। यदि इनका प्रयोग पूरी सावधानी और जानकारी के साथ किया जाए तो यह 95 प्रतिशत तक कारगर सिद्ध होते हैं। इसका एक फायदा यह है कि इनका उपयोग आप मासिक धर्म के दौरान भी आराम से कर सकती हैं। पुरुष कॉन्डम की तरह इसे भी दो बार इस्तेमाल नहीं कर सकते।
कहां से खरीदें फीमेल कंडोम?
आजकल कई मेडिकल स्टोर फीमेल कॉन्डम (Female Condoms) रखते हैं। जिन शॉप्स पर फीमेल कॉन्डम (Female Condom:) अवेलेबल न हों तो इसे ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। महिला कॉन्डम को ऑनलाइन स्टोर से लिया जा सकता है। दिसंबर 2022 में इसकी कीमत 195 रुपये से शुरू होती थी और पैक में 2 कंडोम होते थे।
महिला कंडोम कितने रुपए का आता है (2026 में कीमत)
नवंबर 2026 में ऑनलाइन फार्मेसी पर दी गई जानकारी के अनुसार भारत में फीमेल कंडोम की MRP करीब 100 रुपये प्रति कंडोम पड़ती है। डिस्काउंट के बाद यह करीब 65 से 90 रुपये प्रति कंडोम तक मिल सकता है।
- Pee Safe Domina Female Condom (2 का पैक): MRP 199 रुपये
- Velvet Female Condom (3 का पैक): MRP 300 रुपये
कीमतें स्टोर, शहर, ऑफर और स्टॉक के हिसाब से बदलती रहती हैं। खरीदने से पहले ताजा कीमत जरूर जांच लें।
फीमेल कंडोम इस्तेमाल करते समय ये सावधानी रखें
- पुरुष और महिला कंडोम एक साथ इस्तेमाल न करें। दोनों के घर्षण से कंडोम फट सकता है।
- हर बार नया कंडोम इस्तेमाल करें। इसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- पैकेट पर एक्सपायरी डेट जरूर देखें।
- फीमेल कंडोम अनचाहे गर्भ के साथ यौन संचारित संक्रमणों (STI) से बचाव में भी मदद करता है।
- जलन, खुजली या असहजता हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
महिला कंडोम कितने रुपए का आता है?
नवंबर 2026 में ऑनलाइन फार्मेसी पर 2 कंडोम का पैक करीब 199 रुपये और 3 कंडोम का पैक करीब 300 रुपये MRP पर मिल रहा है।
फीमेल कंडोम कहां मिलता है?
यह कई मेडिकल स्टोर और ऑनलाइन फार्मेसी पर मिलता है।
फीमेल कंडोम कितना असरदार है?
सही और पूरी सावधानी से इस्तेमाल करने पर यह करीब 95 प्रतिशत तक असरदार माना जाता है।
क्या फीमेल कंडोम दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं?
नहीं। हर बार नया कंडोम इस्तेमाल करना चाहिए।
ये भी पढे़ं –
जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? करें ये आसान उपाय‚ यकीन मानिए जड़ से आएंगे ब्लैक हेयर्स
Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ
LGBTQIA+ का मतलब क्या है : जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए
सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में एम्पीथियेटर बनाया
यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?
पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
Last Updated: 22 नवंबर 2026
यह लेख मूल रूप से 5 दिसंबर 2022 को प्रकाशित हुआ था। इस अपडेट में महिला कंडोम की नवंबर 2026 की कीमत, इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जोड़े गए हैं। कीमत की जानकारी ऑनलाइन फार्मेसी पर दी गई MRP पर आधारित है।
Like and Follow us on :
Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin