Business

Billionaire Ambitions Report 2022: जानिए क्यों दुनियाभर के अरबपति भारत में निवेश करना चाहते हैं

Billionaire Ambitions Report 2022: दुनियाभर के निवेशकों  का भारत में विश्वास बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि भारत दुनियाभर के अरबपतियों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनता जा रहा है। ये जानकारी UBS Billionaire Ambitions Report 2022 में सामने आई है। रिपोर्ट 75 देशों के 2,500 से ज्यादा अरबपतियों के इंटरव्यू और सर्वे पर तैयार की गई है। इस सर्वे में सम्मिलित 58% बिलियनेयर्स ने इन्वेस्टमेंट के लिए भारत को चुना है, जबकि 42% चीन को निवेश के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं। निवेशकों का मानना है कि अगले 5 साल में एशिया में निवेश की कई संभावनाएं हैं और ये एनर्जी क्षेत्र इसमें सबसे बेहतर है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्किंग यूथ आबादी के आधार पर इकोनॉमी डवलपमेंट रेट  में भारत चीन से आगे निकल चुका है। इस मजबूत आर्थिक विकास दर के कारण दुनियाभर के अरबपति भारत में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, दुनिया जहां अरबपतियों की संख्या घट रही है। वहीं, भारत में यह चलन बढ़ रहा है। यहां अरबपतियों की संख्या 2021 की तुलना में 2022 में 140 से बढ़कर 166 हो चुकी है। उनकी कुल संपत्ति 25.7% बढ़कर 749.8 अरब डॉलर हो चुकी है। वहीं चीन में 2021 में 626 अरबपति थे, जो 2022 में घटकर 540 रह गए हैं।

वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए करेंगे पूंजी का इस्तेमाल

रिपोर्ट (Billionaire Ambitions Report 2022) के मुताबिक, चीन में अरबपतियों और उनकी संपत्ति में यह गिरावट आने वाले सालों में भी जारी रहेगी। हालांकि, अरबपतियों की घटती संख्या में चीन अकेला नहीं है। 2021 में दुनिया में 2755 अरबपति थे और वे 13.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के सर्वेसर्वा थे। 2022 में, दुनिया भर में 12.7 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 2,688 अरबपति होंगे। सर्वे में शामिल 95% अरबपतियों ने कहा कि वे अपनी संपत्ति का इस्तेमाल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए करेंगे।

 

भारत में अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी जबकि अन्य देशों में घटी

पूरी दुनिया में अरबपति और उनकी संपत्ति घट रही है, लेकिन भारत में यह चलन उल्टा है। भारत में अरबपतियों की संख्या एक साल में 140 से बढ़कर 166 हो गई। दुनियाभर के 42% अरबपतियों का मानना है कि सरकारों को स्मार्ट कृषि, गरीबी उन्मूलन, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

 

 

ये भी पढें – 

New Year Money Saving: नए साल में करें होमलोन का प्री-पेमेंट‚ मुश्किल पर होगा स्मार्ट फैसला

7th Pay Commission : DA में 4 फीसदी का इजाफे से कर्मचारियों की मौज

PAN Aadhaar Card Link:31 मार्च 2023 करा लें पैन-आधार लिंक: कहीं चुकाना न पड़े भारी जुर्माना‚ जानिए लिंक की पूर प्रकिया

RBI Governor Shaktikanta Das ने क्यों कही क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने की बात‚ जानिए

Ethanol Vehicle In India: देश में पहला इथेनॉल बेस्ड टूव्हीलर 2024 में: सियाम

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले‚ जानिए किस दिन अकाउंट में आएगा 18 महीने का DA बकाया


Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button