Politics

Karnataka Election Result 2023:कर्नाटक में कांग्रेस राज, विधायक दल की बैठक कल

Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक में 10 मई को 224 सीटों पर मतदान हुआ था। राज्य में सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं जद (एस) सहित अन्य क्षेत्रीय दल भी नतीजे जानने के लिए सांस रोके इंतजार कर रहे हैं। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से इंकार

Karnataka Election Result 2023 :  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पोस्टल बैलेट की गिनती अभी जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिला है। जबकि, बीजेपी 75 सीटों पर आगे है। जबकि 26 पर जेडीएस आगे है। 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग हुई थी। सत्ताधारी बीजेपी ने जहां एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश की है, वहीं कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की पूरी कोशिश कर रही है।  विभि‍न्‍न एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा (Karnataka Election Result 2023) की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जद (एस) को भी एक बार फिर किंग मेकर बनने की उम्मीद है।

 

प्रियंका ने मंदिर पहुंच बजरंगबली की पूजा की

Karnataka Election Result 2023 :  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार (Karnataka Election Result 2023)  करती नजर आ रही है। कर्नाटक से आ रही खुशखबरी के बीच प्रियंका गांधी शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा की और जाखू बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि प्रियंका ऐसे समय में बजरंगबली के दरवाजे पर पहुंची हैं, जब कांग्रेस कर्नाटक में जीत की ओर बढ़ रही है।

 

 PK का नीतिश पर 2024 की तैयारी पर करारा तंजः  दो चार नेताओं से मिल चाय पी ले ने से सत्ता परिवर्तन नहीं होते

RSS की सहमति से निपटे गडकरी‚ जानिए शिवराज को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button