फिर सुलगा Jodhpur: दो समुदाय में झड़प, 3 घायल, 300 पुलिसकर्मी तैनात, धारा 144 लागू Read it later

again Jodhpur violence
Jodhpur | File Photo

राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को मामूली कहासुनी  और झगड़ा साम्प्रदायिक तनाव में तब्दील हो गया। इसके बाद दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना में तीन लोगों के घायल हुए हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी है।

जोधपुर के जिस इलाके में यह बवाल हुआ है उसे साम्प्रदायिक तौर पर बेहद गंभीर इलाका माना जाता है। यही पर पानी के केम्पर सप्लाई करने वाले युवक से मारपीट हुई। इसके बाद झगड़ा दो समुदाय का झगड़ा बन गया। लेकिन पुलिस ने पहले के अनुभव को देखते हुए तुरन्त पांच थाने की पुलिस तैनात कर दी है। साथ ही आरएसी, क्यूआरटी सहित डीसीपी वंदिता राणा मौके पर पहुंची हैँ और समझाइश की जा रही है।

पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, धारा 144 लागाई

घटना देर शाम हुई। यहां किसी बात पर एक खास धर्म के दो समुदाय के लोगों में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ते बढ़ते आपस में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से एक दूसरे से धक्का मुक्की की गई। लात घूंस चले। इसमें तीन लोगों को चोटें लगी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है। मौके पर डीसीपी, एडीसीपी सहित पुलिस के अन्य अफसर पहुंच गए हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। अब दो से ज्यादा लोग अगर कहीं दिखाई दिए तो पुलिस उनपर एक्शन ले सकती है।

ईद और अक्षय तृतीया के दिन भी हुआ था माहौल खराब

जोधपुर में यह बवाल की तीसरी घटना है। इससे पहले ईद और अक्षय तृतीया के दिन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई थी। 

जोधपुर के जालौरी गेट पर देर रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल और पत्थरबाजी से इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। 

हालात संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। बाद में स्थिति ये हो गई थी कि जिला प्रशासन को एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवाएं ठप करनी पड़ गई थीं।

 section 144 implemented | ruckus in Jodhpur Rajasthan  | jodhpur ruckus news | ruckus again in jodhpur | जोधपुर में फिर बवाल | heavy police force deployed | Latest jodhpur News

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *