Budget 2022: 1955 तक क्यों सिर्फ इंग्लिश में पेश होता था बजट! क्या देश के बजट के ये रोचक तथ्य आप जानते हैं? Read it later

1955 तक क्यों सिर्फ इंग्लिश में पेश होता था बजट
Photo | bennett coleman & co. ltd

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगी। यह लगातार चौथी बार होगा जब सीतारमण बजट पेश करेंगी। वहीं, यह मोदी राज का 10वां बजट होगा। भारत के बजट के इतिहास से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। 

भारत का पहला बजट किसने पेश किया था?

भारत में पहली बार 7 अप्रैल, 1860 को बजट पेश किया गया था। स्कॉटिश अर्थशास्त्री और ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े नेता जेम्स विल्सन ने ब्रिटिश महारानी के सामने भारत का बजट रखा था।

स्वतंत्र भारत का पहला बजट कब आया?

स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था।

सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड किसके नाम है?

यह रिकॉर्ड सिर्फ सीतारमण के नाम है। उन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट लंबा भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने जुलाई 2019 में अपने ही 2 घंटे 17 मिनट लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सीतारमण बजट पेश करने वाली भारत के इतिहास में दूसरी महिला हैं। उनसे पहले इंदिरा गांधी ने 1970 में वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश किया था।

बजट भाषण में सर्वाधिक शब्दों का रिकॉर्ड किसके नाम है?

बजट भाषण में सर्वाधिक शब्दों का रिकॉर्ड किसके नाम है?

1991 में मनमोहन सिंह के बजट भाषण में कुल 18,650 शब्द थे। इसके बाद अरुण जेटली हैं जिनके 2018 के बजट भाषण में 18,604 शब्द थे।

सबसे छोटा बजट भाषण किसने दिया?

1977 में तत्कालीन वित्त मंत्री हीरूभाई मूलजीभाई पटेल ने केवल 800 शब्दों का बजट भाषण दिया था।

किस वित्त मंत्री ने सबसे अधिक बार बजट पेश किया?

यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है, जिन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए 1962-69 के बीच सबसे अधिक बार बजट पेश किया था। इसके बाद पी चिदंबरम (नौ), प्रणब मुखर्जी (आठ), यशवंत सिन्हा (आठ) और मनमोहन सिंह (छह) हैं।

बजट भाषण का समय कब बदला गया?

वर्ष 1999 तक बजट भाषण फरवरी के अंतिम कार्य दिवस शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन यशवंत सिन्हा ने 1999 में इसे बदलकर 11 बजे कर दिया।

बजट भाषण की तारीख कब बदली गई?

अरुण जेटली ने 2017 में 1 फरवरी को बजट भाषण पेश किया था। तब से 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाता है।

हिन्दी में भी बजट कब पेश किया जाने लगा?

1955 तक बजट केवल अंग्रेजी में पेश किया जाता था लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में पेश करना शुरू कर दिया।

पहला पेपरलेस बजट कब आया था?

कोविड-19 महामारी के बाद वर्ष 2021-22 का बजट पेपरलेस पेश किया गया।

रेल बजट का आम बजट में विलय कब किया गया था?

साल 2017 तक रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे। लेकिन 2017 में रेल बजट को आम बजट में मिला दिया गया और अब सिर्फ एक बजट पेश किया गया है।

बजट कहां छपता है?

1950 तक बजट की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती थी, लेकिन इसके लीक होने के बाद नई दिल्ली के मिंटो रोड स्थित प्रेस में छपाई शुरू हो गई। फिर 1980 में इसे वित्त मंत्रालय के सरकारी प्रेस में छापा जाता है।

union budget | union budget 2022 | nirmala sitharaman | interesting facts about india budget | बजट से जुड़े रोचक तथ्य | बजट 2022 | निर्मला सीतारमण | केन्द्रीय बजट 2022

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *