Sports

टी-20 वर्ल्ड कप से बैड न्यूज:अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की पिच के क्यूरेटर मोहन सिंह की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

टी-20 वर्ल्ड कप से बैड न्यूज

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सुपर-12 मैच के दौरान एक बुरी खबर सामने आई। यहां पिच के क्यूरेटर मोहन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है।

ऐसे में इस मौत को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। इसके पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मोहन सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे। वह न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच से पहले अपने कमरे में मृत पाए गए थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में थे।

मोहन ने बनाया शेख जायद स्टेडियम का विकेट

मोहन ने बनाया शेख जायद स्टेडियम का विकेट


ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शेख जायद स्टेडियम के विकेट पर खेल चुकी हैं और सभी विकेट मोहन सिंह ने बनाए हैं।

मोहाली के पंजाब क्रिकेट स्टेडियम में क्यूरेटर बनने के प्रशिक्षण के बाद, मोहन सितंबर 2004 में अबू धाबी चले गए, जहाँ उन्होंने 1994 से ग्राउंड सुपरवाइज़र के रूप में काम किया। वहाँ वे टेनिस सहित कई अन्य खेलों में कोचों की सहायता करते थे। क्रिकेट की ओर ध्यान लगाने से पहले उन्हें तैराकी का शौक था।

ऐसी घटना 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में भी हो चुकी है

पाकिस्तान टीम के कप्तान रहे इंजमाम उल हक के साथ बॉब वूल्मर


विश्व कप का मैच 17 मार्च 2007 को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह हार गई थी। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई थीं। यह एक बहुत बड़ा बदलाव था, लेकिन अगले ही दिन टीम के कोच बॉब वूल्मर का शव बरामद किया गया। उनका शव जमैका के किंग्स्टन में उनके होटल के कमरे के बाथरूम में मिला था। उसके शरीर पर कपड़ा नहीं था। इस मौत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों को किलर तक कहा जाने लगा।

Mohan Singh | Mohan Singh passes away | chief curator Mohan Singh passes away | Zayed Cricket Stadium in Abu Dhabi | United Arab Emirates | ICC Men’s T20 World Cup | Sheikh Zayed Stadium

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button