Sports

अर्जेंटीना ने 28 साल में पहला और ओवरऑल 15वां कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीता‚ मेसी का 16 साल के कॅरियर में पहला इंटरनेशनल खिताब

अर्जेंटीना ने 28 साल में पहला और  15वां कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीता

अर्जेंटीना ने 28 साल में पहला और  15वां कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीता है। एंजेल डि मारिया का गोल टीम को फाइनल में ब्राजील को 1-0 से हराने में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मैच खत्म होने के बाद लियोनेल मेसी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही रोने लगे। 16 साल के करियर में यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब था।


अर्जेंटीना ने 28 साल में पहला और  15वां कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीता

मेसी ने मैच के बाद परिवार के साथ जीत के पलों को साझा किया। उन्होंने पत्नी एंटोनेला रैकुजो और मैदान के 3 बच्चों को वीडियो कॉल कर अपना मेडल दिखाया। एंटोनेला ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका में 3 फाइनल हारकर खिताब जीता। टीम के खिलाड़ी इतने खुश हुए कि उन्होंने जीत के बाद मेसी को 10 फीट हवा में फेंक दिया।

नेमार और मेसी की दोस्ती के कई बेहतरीन पल भी देखने को मिले
मैच के बाद नेमार और मेसी मस्ती करते नजर आए

नेमार और मेसी की दोस्ती के कई बेहतरीन पल भी देखने को मिले

मैच में नेमार और मेसी की दोस्ती के कई बेहतरीन पल भी देखने को मिले। मैच में हार के बाद नेमार की आंखों में आंसू आ गए। मेसी ने जाकर उसे गले से लगा लिया। दोनों ने जमीन पर बैठकर बात भी की। मेसी और नेमार एक ही क्लब के लिए खेल चुके हैं। मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। नेमार 2013 से 2017 तक इसी क्लब के लिए भी खेले। बाद में वह फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) में शामिल हो गए।

अर्जेंटीना के स्टार फारवर्ड डि मारिया ने ब्राजील के खिलाफ एकमात्र गोल किया
डि मारिया ने लॉन्ग पास पर अर्जेंटीना के लिए बेहतरीन गोल दागा।

अर्जेंटीना के स्टार फारवर्ड डि मारिया ने ब्राजील के खिलाफ एकमात्र गोल किया

अर्जेंटीना के स्टार फारवर्ड डि मारिया ने ब्राजील के खिलाफ एकमात्र गोल किया। 22वें मिनट में उन्होंने डी पॉल के बेहतरीन पास पर गोल किया।  पॉल ने यह लॉन्ग पास मिड-फील्ड से राइट फ्लैंक पर दिया। इसके बाद डि मारिया ने ब्राजील के एक प्लेयर को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा।

Like and Follow us on :

Telegram  Facebook  Instagram  Twitter  Pinterest  Linkedin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button