Harmilan Bains:फैशन आइकन और सोशल मीडिया क्वीन हैं हरमिलन Read it later

  • हांगझाऊ एशियन गेम्स (Hangzhou Asian Games) में लंबी दूरी की रेस में दो रजत पदक जीते हैं भारतीय रेसर हरमिलन (Harmilan Bains) ने
  • 1500 मीटर दौड़ में जीता पहला रजत पदक
  • 800 मीटर दौड़ में तीन दिन बाद ही दूसरा रजत हासिल किया

Harmilan Bains: हांगझाऊ एशियन गेम्स के दौरान एक भारतीय महिला एथलीट ने अपने लुक्स और फैशन सेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। टैटू की शौकीन और ट्रैक पर मैक-अप कर दौड़ने वाली लंबी दूरी की रेसर हरमिलन बैंस ट्रैक पर अपनी गति से सबको चकित कर देती हैं। वे पहली भारतीय महिला रेसर हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों की 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते हैं। हरमिलन अपने शानदार खेल के साथ-साथ बिंदास स्टाइल और पावरफुल एटिट्यूड के लिए भी पहचानी जाती है। अपने दाएं पैर पर उन्होंने शेर का टैटू बनवाया है, जो उनकी पावर और निडर इमेज को भी दर्शाता है। हरमिनल का ग्लैमरस लुक भी सुर्खियों में बना हुआ है। वे अपने लुक्स के कारण सोशल मीडिया क्वीन भी कहलाती हैं।

Athlete-Harmilan-Bains

अमनदीप और माधुरी बैंस का नाम किया रौशन

हरमिलन के पिता अमनदीप सिंह बैंस और मां माधुरी अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट रहे हैं। अमनदीप सिंह ने 1996 में साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स में 1500 मीटर में रजत पदक जीता था, जबकि उनकी मां माधुरी ने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में 800 मीटर में रजत पदक जीता था। हांगझाऊ से पहले हरमिलन के नाम एथलेटिक्स में कोई अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए लगातार दो पदक जीत खुद को साबित किया है।

तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

हरमिलन सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम (harmilan bains instagram) पर उनका यूजर नेम दा क्वीन है और उनके एक लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो कि अब तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हरमिलन सिर्फ 30 लोगों को ही फॉलो करती हैं, जिसमें कोई फिल्मी अभिनेता व अभिनेत्री शामिल हैं। हांगझाऊ एशियाई खेलों के बाद वे भारतीय खेलों की नई पोस्टर गर्ल बन गई हैं।

मां के साथ 800 ताे पिता के साथ 1500 मीटर की प्रेक्टिस

हरमिलन अपनी मां माधुरी के साथ 800 और पिता के साथ 1500 मीटर दौड़ का अभ्यास किया करती थीं। उनके पिता चाहते थे कि वे इन दोनों स्पर्धाओं की ही तैयारी करे। हरमिलन के पिता ने बताया कि जब वह बहुत छोटी थी जब मैं और मेरी पत्नी दोनों अंतरराष्ट्रीय पर प्रतिस्पर्धा करते थे। बुसान एशियाई खेलों में जब माधुरी रजत पदक लेकर लौटीं तो हरमिलन मेडल छोड़ती ही नहीं थी और घंटों तक उसके साथ खेलती रहती थीं। अब वे खुद दो पदकों के साथ स्वदेश लौटेंगी।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उनके नाम रिकॉर्ड हैं। 2021 में 4:05.39 मिनट के साथ उन्होंने सुनीता रानी के 4:06.03 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह जानकारी उनके पिता अमनदीप ने दी। हरमिलन वर्तमान में आरबीआई, चंडीगढ़ में क्लास वन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

 

ये भी पढ़ें –

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में जीता दूसरा गोल्ड: लीग में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाले अकेले भारतीय

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *