Sports

Neeraj chopra ने लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्ड, 5वें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंका

Neeraj chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग (Diamond League 2023) में स्वर्ण पदक जीत लिया है। स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर (Diamond League Title In Lausanne) में खेली जा रही प्रतियोगिता में नीरज ने 5वें प्रयास में 87.66 मीटर थ्रो किया। यह नीरज का 8वां अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण है। इससे पहले चोपड़ा एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स और डायमंड लीग जैसे टूर्नामेंट में गोल्ड जीत चुके हैं।

नीरज (Neeraj chopra) के अलावा एक अन्य भारतीय स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली ने अपने पहले 5 प्रयासों में क्रमशः 7.75, 7.63, 7.88 और 7.59 और 7.66 मीटर की छलांग लगाई। वह 5वें स्‍थान पर रहे हैं।

5वें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंका, इससे गोल्‍ड पर कब्‍जा जमाया

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Gold Medal) ने फाउल से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.51 और 85.04 मीटर का स्कोर किया, लेकिन यह स्वर्ण के लिए पर्याप्त नहीं था। ऐसे में नीरज दबाव में दिखे और चौथे प्रयास में उन्होंने फाउल फेंक दिया। भारतीय स्टार ने पांचवें प्रयास में 87.66 मीटर और आखिरी प्रयास में 84.15 मीटर का स्कोर किया। (Neeraj Chopra Wins Javelin Event) रजत जर्मनी के जूलियन वेबर को मिला। वेबर ने आखिरी प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका, लेकिन स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो गए।

इस साल दूसरा गोल्ड जीता, दोहा में भी चैंपियन (Lausanne Diamond League 2023 )

इस साल यह नीरज का दूसरा स्वर्ण है। वह दोहा में भी डायमंड लीग में स्वर्ण पदक विजेता थे।

चोट के कारण दो प्रमुख आयोजनों से चूकेेथे

नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) ने पिछले साल लुसाने डायमंड लीग में टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था, जहां उन्होंने 89.08 मीटर के थ्रो के साथ 85.20 मीटर की कट-ऑफ हासिल की थी। इससे पहले वह चोट के कारण एफबीके गेम्स और पावो नूरमी गेम्स में नहीं खेल पाए थे।

बता दें कि नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण काफी समय से परेशान थे और अब इस शारीरिक समस्या से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा ने एक रिकॉर्ड बनाया है. टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एक महीने की लंबी चोट के बाद एक्शन में लौट आए। 25 वर्षीय नीरज ने 5 मई को दोहा, कतर में शीर्ष पोडियम फिनिश के साथ डायमंड लीग सीज़न की शानदार शुरुआत की।

जीत से 8 अंकों के साथ नीरज शीर्ष पर पहुंचे

पिछले सीज़न के चैंपियन नीरज (Neeraj chopra) अपने खिताब का बचाव करना चाह रहे हैं। जीत के बाद वे 8 अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर हैं, वाडलेचे के पास 7 और पीटर्स के पास 6 अंक हैं। लॉज़ेन के बाद मोनाको (21 जुलाई) और ज्यूरिख (31 अगस्त) में लीग होगी, जहां भाला फेंक शामिल है। लीग का फाइनल 16-17 सितंबर को यूजीन (यूएसए) में होगा।

विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भाग लेंगे। यह चैंपियनशिप 19 से 27 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। नीरज ने पिछले सीजन में रजत पदक जीता था। बता दें कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत ने केवल 2 पदक जीते हैं।

नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) 2022 यूजीन में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले, 2003 में, अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं की लंबी कूद में प्रतिस्पर्धा करते हुए चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रचा था।

 

ये भी पढ़ें –

Wrestlers Case Update: गीता फोगाट के रेफरी जगबीर के बयान से बृजभूषण शरण की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं!

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button