Entertainment

Millionaire India Tour: हनी सिंह का मिलेनियर इंडिया टूर 2025 का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट, जानें टूर की पूरी डिटेल

Millionaire India Tour: यो यो हनी सिंह अपने बहुप्रतीक्षित मिलेनियर इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भारत के 10 शहरों में उनके धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार है। इस टूर की शुरुआत 22 फरवरी 2025 से मुंबई से होगी और यह 5 अप्रैल 2025 को कोलकाता में समाप्त होगा। खास बात यह है कि इस टूर के टिकट बुकिंग आज यानी 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

कहां परफॉर्म करेंगे हनी सिंह?

हनी सिंह का यह टूर भारत के चुनिंदा 10 शहरों में होगा। उनकी लाइव परफॉर्मेंस का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 22 फरवरी: मुंबई
  • 28 फरवरी: लखनऊ
  • 1 मार्च: दिल्ली
  • 4 मार्च: पुणे
  • 8 मार्च: इंदौर
  • 15 मार्च: अहमदाबाद
  • 22 मार्च: बेंगलुरु
  • 23 मार्च: चंडीगढ़
  • 29 मार्च: जयपुर
  • 5 अप्रैल: कोलकाता
एज लिमिट और शो की अवधि

इस कंसर्ट में 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही शामिल हो सकते हैं। यह शो करीब चार घंटे का होगा, जिसमें हनी सिंह अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘ब्राउन रंग’, ‘डोप शोप’, ‘लुंगी डांस’, और ‘लव डोज’ पर परफॉर्म करेंगे।

कैसे करें टिकट बुक?

हनी सिंह के कंसर्ट के टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप (जोमैटो का नया प्लेटफॉर्म) पर उपलब्ध हैं।
टिकट बुकिंग प्रक्रिया:

  1. डिस्ट्रिक्ट ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।
  2. हनी सिंह मिलेनियर इंडिया टूर का ऑप्शन चुनें।
  3. अपनी पसंदीदा लोकेशन और तारीख का चयन करें।
  4. ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट बुकिंग कन्फर्म करें।
हनी सिंह ने फैंस को क्या कहा?

Millionaire India Tour

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस टूर का ऐलान करते हुए लिखा,
“मौन आवाज का अंत नहीं, यह उसकी शुरुआत है। यही वजह है कि मैं इतने सालों तक चुप रहा। अब आप मुझे हर जगह सुनेंगे। हर हर महादेव!”

सिंगर ने फैंस से कंसर्ट के टिकट खरीदने की भी अपील की है और इसे अपनी जिंदगी की कहानी बताया।

हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ को दी सराहना

यो यो हनी सिंह ने भारत में लाइव कंसर्ट का स्तर ऊंचा उठाने का श्रेय दिलजीत दोसांझ को दिया। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने भारतीय ऑडियंस को लाइव म्यूजिक का असली अनुभव दिया है।

ये भी पढ़ें –

Rajesh Khanna Story: अमिताभ के उभरते स्‍टारडम से जलते थे राजेश खन्‍ना, अंतिम समय में कहा था अगर गालिब दारू पीकर मर सकता है, तो मैं क्यों नहीं

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button