Politics

Rajasthan Election Survey 2023:बीजेपी को 109 से 119 सीटें मिल सकती हैं,ओपिनियन पोल में रुझान

Rajasthan Election Survey 2023: इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 होने है। इस चुनाव में कांग्रेस सत्‍ता में बनें रहने का दावा ठोक रही है। वहीं बीजेपी राजस्‍थान की सत्ता में वापसी की उम्मीद जता रही है। दोनों दलों के अपने- अपने दावे हैं। ये तो वक्‍त बताएगा कि राजस्थान की जनता किसको सत्‍ता की कुर्सी पर बिठाती है। इसी बीच एबीपी ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election Survey) ओपिनियन पोल जारी किया है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटों पर जंग होगी।

एबीपी सी-वोटर के सर्वे में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election Survey) में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इस सर्वे के अनुसार इस चुनाव में विपक्षी बीजेपी सत्ता में वापसी कर सकती है। सर्वे में दावा किया जा रहा है कि इस साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 109-119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 78-88 सीटों पर संतोष करनाापड़ सकता है। वहीं अन्‍य दलों के खाते में 1-5 सीटें आ सकती हैं।

बीजेपी की झोली में 46 प्रतिशत वोट

Rajasthan Elections 2023: ज्ञात हो कि पिछले टर्म के चुनाव में बीजेपी ने चुनाव मैदान में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन भाजपा बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी, वहीं कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें मिल गईं थीं। वहीं वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो वोट प्रतिशत राज्य में बीजेपी को सत्‍ता सौंप रहा है। इसके मुताबिक बीजेपी की झोली में 46 फीसदी वोट आ सकते हैं, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 41 फीसदी तक रहने की बात कही जा रही है। वहीं अन्य दलों को 13 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

हाड़ौती में बीजेपी को स्‍पष्‍ट बहुमत (Rajasthan Election Survey)

सर्वे में ओपिनियन पोल में हाड़ौती अंचल के आकलन में बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ती दिख रही है। यहां 17 सीटों में से बीजेपी को 9 से 13 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। बता दें कि यह वसुंधरा राजे का चुनावी क्षेत्र है। इन इलाकों में उनका लंबे समय से वर्चस्‍व रहा है। हाड़ौती में बीजेपी को 53 फीसदी और कांग्रेस को 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि अन्य दलों को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यहां से कांग्रेस को 4 से 8 सीटों पर संतुष्‍ट होना पड़ सकता है। एक सीट किसी को मिल सकत है।

ये भी पढ़ें –

Rajendra Gudha:सच बोलने की सजा मिली, मैंने हमेशा सच का साथ दिया, मैं ऐसा ही हूं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button