Entertainment

Suhani Death: सुहानी के परिवार से मिल छलके आमिर के आंसू

Suhani Death: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक और निर्माता आमिर खान हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे। यहां उन्‍होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर को उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार आमिर सेक्टर-17 स्थित दिवंगत सुहानी के घर पहुंचे और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि आमिर की फिल्म दंगल में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर ने बीमारी के चलते 16 फरवरी को महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी लंबे समय से डर्माटोमायोसिटिस बीमारी से जूझ रही थीं।

सेक्टर-17 में रहने वाली सुहानी ने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत फिल्म दंगल से की थी और यही उनकी आखिरी फ‍िल्‍म साबित हुई। बता दें कि सुहानी के निधन के बाद फिल्म दंगल से जुड़े सभी कलाकार और रियल लाइफ के किरदार एक-एक कर उनके परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। हाल ही में रेसलर बबीता फोगाट ने भी सुहानी के घर पहुंच कर उन्‍हें श्रद्धांजल‍ि दी थी।

 

ये भी पढ़ें –

Dermatomyositis बीमारी क्‍या है जिससे दंगल गर्ल हार गई

 

सुहानी के लिए छलके आमिर के आंसू, कही ये बात…

जानकारी के अनुसार आमिर खान ने सेक्टर-17 स्थित सुहानी के आवास पर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर अपनी पुरानी साथी को श्रद्धांजलि दी। वहीं इस दौरान उन्‍होंने उनके माता-पिता को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह सुहानी के परिवार के साथ खड़े हैं। सुहानी एक महान कलाकार थीं। उन्‍होंने कहा कि कम उम्र में उनके दुनिया से चले जाने से वे काफी दुखी हैं। इस दौरान सुहानी को याद करते हुए आमिर के आंसूओं को रोक नहीं पाए।

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button