Health

तंबाकू से दूर हो रही नई पीढ़ी, 2 दशक में 11 करोड़ घटे

WHO on Tobacco: वाशिंगटन. दुनिया में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या में गिरावट आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक 2000 में जहां तीन में से एक व्यक्ति धूम्रपान करता था, वहीं अब पांच में से एक व्यक्ति धूम्रपान करता है। संगठन के मुताबिक यह गिरावट इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि अब तक दुनिया का तंबाकू उद्योग वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों को अपने फायदे के खातिर प्रभावित करता रहा है।

लेकिन मौजूदा रिपोर्ट ऐसे प्रयासों पर बड़ी कामयाबी है।

तंबाकू विरोधी अभियानों को करते हैं प्रभावित: डब्लूएचओ के तंबाकू विरोधी अभियान को किस तरह प्रभावित किया जाता है, इसका उदाहरण फरवरी में पनामा में डब्लूएचओ की तंबाकू नियंत्रण को लेकर हुई बैठक में सामने आया, जब तंबाकू कंपनियों ने कुछ देशों को प्रभावित करने के लिए तकनीकी और वित्तीय मदद की पेशकश की थी।

2022 में 1.25 अरब लोगों ने तंबाकू का सेवन किया, जबकि 2000 में यह संख्या 1.36 अरब थी। 2030 तक यह आंकड़ा घटकर 1.2 अरब रह जाएगा

दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप में धूम्रपान ज्यादा

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप में सबसे ज्यादा धूम्रपान होता है। यहां एक चौथाई आबादी धूम्रपान करती है। मिस्र, जॉर्डन और इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों में अब भी तंबाकू का उपयोग बढ़ा है। बाकी देशों में तंबाकू उत्पादों के प्रति रुझान घटा है। हर दो साल बाद जारी होने वाली रिपोर्ट के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन सरकारों से तंबाकू नियंत्रण उपायों को लागू करने की अपील करता है।

संगठन ने अपने बयान में कहा है कि देश के सर्वेक्षण लगातार दिखाते हैं कि अधिकांश देशों में 13-15 वर्ष की आयु के बच्चे तंबाकू और निकोटीन उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं। भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि तंबाकू के उपयोग में गिरावट जारी रहे, WHO इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाने के लिए समर्पित करेगा।

 

ये भी पढ़ें –

Winter Yoga Tips:सर्दी में करें ये आसन,मिलेंगे चमत्‍कारी फायदे


Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button