National

BAN: दिल्ली में Cross Gender Massage पर रोक लगी‚ पुरुष नहीं ले पाएंगे महिलाओं से मसाज सर्विस‚ न ही पुरुष कर पाएंगे महिलाओं की मसाज

 

BAN:  दिल्ली में क्रॉस जेंडर मसाज पर रोक लगी

दिल्ली सरकार ने Cross Gender Massage पर रोक लगा दी है. यानी अब महिलाएं पुरुषों के पार्लर में मसाज नहीं कर पाएंगी और न ही पुरुष कर्मचारियों से महिलाओं की मसाज होगी. आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की रिपोर्ट पर यह फैसला किया है।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में क्रॉस-जेंडर मसाज पर प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस कदम से सेक्स रैकेट पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यौन शोषण और मानव तस्करी को रोकने के लिए राजधानी में स्पा और मसाज पार्लर के संचालन के लिए सख्त नए दिशानिर्देश जारी किए। नई गाइड लाइन में पुरुष से महिला या महिला से पुरुष की मालिश पर रोक लगा दी गई है। यानी पुरुषों की मालिश के लिए केवल पुरुष मालिश करने वाले और महिलाओं की मालिश के लिए महिला मालिश करने वालों को काम पर रखा जाएगा।

स्वाति मालीवाल बोलीं- सरकार ने लिया सबसे अच्छा फैसला

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘हमने दिल्ली के कई मसाज पार्लरों का औचक निरीक्षण कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है और सरकार को सिफारिशें सौंपी हैं। दिल्ली में विपरीत लिंग की मालिश पर प्रतिबंध लगाने के लिए मैं दिल्ली सरकार की आभारी हूं। इससे इस समस्या पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

AAP | Arvind Kejriwal | Cross Gender Massage | DCW | Delhi Government | Swati Maliwal | दिल्ली महिला आयोग | Spa | Massage Parlour | National News | 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button