Video देखें: तेज रफ्तार BMW ने डिवाइडर पार कर स्कूटी सवार महिला को रौंदा, CCTV में खौफनाक मंजर कैद, नशे में धुत था ड्राइवर Read it later

Speeding Car In Mangaluru Jumps Divider

कर्नाटक के मैंगलोर (Mangaluru) में शनिवार को तेज रफ्तार  BMW कार ने डिवाइडर क्रॉस कर (BMW car jumped over a divider) दूसरी तरफ स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी टकराते ही पीछे आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दौरान स्कूटी सवार महिला दोनों कारों के बीच फंस गई।

यह पूरी घटना मैंगलोर के बल्लभगढ़ जंक्शन की है। हालांकि, स्कूटी के पीछे आ रही कार ने समय रहते ब्रेक लगा दिया था, जिससे स्कूटी सवार महिला की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

यह ह्रदयविदारक घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैफिक सामान्य चल रहा था। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटी सवार महिला के अलावा पीछे से आ रही कार के चालक को भी चोट आई है।

डिवाइडर पर एक महिला भी खड़ी थी, जो बेकाबू बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, लेकिन असंतुलित होकर नीचे गिरकर घायल हो गई।

On Saturday afternoon, an Over speeding #BMW jumped a divider and crashed into the #car and a 2 wheeler on the otherside of the road,injuring two persons at #Ballalbagh in #Mangaluru . Police have taken BMW driver in custody. pic.twitter.com/HfbYW8RzLY

— Thumbs Up Bharat (@thumbsupbharat) April 10, 2022

आरोपी चालक गिरफ्तार

एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल महिला को दोनों कारों के बीच से बाहर निकाला। महिला खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। महिला को किसी तरह अस्पताल भेजा गया। इसके बाद लोगों ने पहले बीएमडब्ल्यू चालक की जमकर पिटाई की, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नगर यातायात पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कार चालक नशे धुत था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया।

देश में सालाना कितने सड़क हादसे होते हैं?

  • 2019 में देश में 4.49 लाख सड़क हादसे हुए थे। 
  • दुनियाभर में होने वाले सड़क हादसों में हर साल करीब 13.5 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं।
  • भारत में हर साल डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं।
  • ये अमेरिका और चाइना से कहीं ज्यादा है।
  • भारत में नेशनल लॉकडाउन के दौरान 35 प्रतिशत गिरवाट आई। अप्रैल से जून के बीच 50 हजार 336 एक्सीडेंट हुए। 2019 में इस दौरान 1.12 लाख सड़क हादसे हुए थे।
  • हर साल सड़क हादसों में दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की ज्यादा जान जाती है।
  • साल 2018 में हुए सड़क हादसों में जान गंवाने वाले  45.86 प्रतिशत पैदल चलने वाले और 33.72 प्रतिशत दुपहिया वाहन चालक थे।
  • भारत में हर मिनट में एक सड़क हादसा होता है। हर 3.5 मिनट में सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो जाती है। 
  • सड़क हादसों से भारत में हर साल 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है।
  • देश में 2018 में सड़क हादसों से हुई मौतों में 29 प्रतिशत हेलमेट नहीं लगाने के कारण और 16 सीट बैल्ट नहीं लगाने के कारण हुई।

BMW car jumped over a divider | Mangaluru | Ballalbagh | horrific accident captured on CCTV | Incident Took Place At Ballalbagh | Speeding Car In Mangaluru Jumps Divider | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *