Nationalराजस्थान

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसा: एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग से सिलिंडर फटे, बमबारी जैसा मंजर, तेज धमाकों से 10 किमी तक जाम लगा

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसा: एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग से सिलिंडर फटे, बमबारी जैसा मंजर, तेज धमाकों से 10 किमी तक जाम लगा

जयपुर अजमेर हाईवे पर दात्री में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के आस -पास रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रेलर में आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर भी हवा में उछलते रहे। हादसा इतना भीषण था कि दो घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

जयपुर और अजमेर की ओर दोनों तरफ 10 किलोमीटर तक का हाईवे जाम रहा। धमाकों की आवाज 20 किलोमीटर के इलाके में सुनी गई। हादसे में मरने वालों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

10 किलोमीटर से अधिक  दूरी तक जाम लगा


10 किलोमीटर से अधिक  दूरी तक जाम लगा

जयपुर हाईवे पर दूर से ही आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। गैस सिलेंडर हवा में उछल रहे थे और जोरदार धमाका हो रहा था। हाईवे 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जाम रहा। 

ऐसे में हाइवे पर वाहन चालक अपने वाहनों को छोड़कर दूर खेतों में जाकर खड़े हो गए । सिलिंडर उछलता देख लोग दहशत के मारे भागने लगे। जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद बगरू, किशनगढ़ समेत अन्य जगहों से दमकल को बुलाया गया। 

एएसपी, डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर लोगों को आगे जाने से रोक दिया गया।

ऐसा लगा जैसे बमबारी शुरू हो गई

हाईवे के पास दातरी में रहने वाले लोगों ने बताया कि वे कमरे में बैठे थे। तेज धमाके से टीवी और पंखे कांपने लगे। ऐसा लगा जैसे बमबारी शुरू हो गई हो। वे डर के मारे बच्चों सहित घरों से बाहर निकल आए। 

धमाके के दौरान कोई खाना खा रहा था तो कोई चारपाई पर सो रहा था। लोग दहशत में उठे और बाहर भागने लगे। पुलिस ने हाईवे पर आने वाले वाहनों को दूर से ही रोक दिया था। कई जगहों से वाहनों को डायवर्ट किया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

Cylinders Filled With Gas Began To Explode | Jaipur-Ajmer Highway | Road Accident on Jaipur-Ajmer Highway | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button