Politics

Karnataka Election: BJP ने 52 नए नाम के साथ 189 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की, जाानें क्‍या है पार्टी की रणनीति

Karnataka Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पहली लिस्‍ट में महज 8 महिलाएं हैं। मौजूदा सीएम बसवराज बोम्मई (basavaraj bommai) शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता की शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे अब सिर्फ 34 सीटाें पर प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा होनी बाकी है। सीएम बोम्मई ने कहा है कि अब दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी पारंपरिक चिकमंगलूर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं मंत्री आर अशोक को दो सीटों से लड़ा़ाया जा रहा है। वह राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा और पद्मनाभनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।

मंत्री वी सोमन्ना भी दो सीटों पर किस्मत आजमाते दिखेंगे। उन्हें वरुणा सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने उन्हें चामराजनगर से टिकट दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से जबकि चिक्काबल्लापुर सीट (chikkaballapur lok sabha) से मैदान में होंगे।

बीजेपी ने ओबीसी से 32, एससी से 30, एसटी से 16 और 5 वकीलों को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में यह पहली सूची जारी की है।

 

शेट्टार ने चुनाव न लड़ने की अपील ठुकराई

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार  (jagadish shettar) के बगावती तेवर पार्टी के लिए आफत बनी हुई है। दरअसल पार्टी ने उनसे खुद चुनाव नहीं लड़ने का एलान करने को कहा था, लेकिन उन्होंने बगावत करते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। शेट्टार चुनाव लड़ने पर अड़ गए हैं। इसपर कर्नाटक धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि हम उन्‍हें जल्‍द ही मना लेंगे।

BJP प्रत्‍याशियों की पूरी लिस्ट (BJP Candidates List Update) पर एक नजर डालें –

Karnataka Election BJP Candidates List UpdateKarnataka Election BJP Candidates List UpdateKarnataka Election BJP Candidates List UpdateKarnataka Election BJP Candidates List Update

Karnataka Election BJP Candidates List UpdateKarnataka Election BJP Candidates List Update

 

 

Karnataka Election BJP Candidates List Update

Karnataka Election BJP Candidates List Update

 

कैंडिडेट्स में पांच उम्मीदवार वकील और नौ डॉक्टर

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पहली सूची में पांच उम्मीदवार वकील व नौ कैंडिडेट्स डॉक्टर हैं। इसके अलावा एक रिटायर्ड IAS, एक IPS और तीन अफसरों को टिकट दिया गया है। सूची में 31 परास्नातक और तीन शैक्षणिक उम्मीदवारों को टिकट देना शामिल है।

अरुण सिंह ने कहा हम कर्नाटक में जीत को लेकर आश्‍वस्‍त

पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के दौरान कर्नाटक प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत राज्य के अन्य चुनाव प्रभारियों ने कहा कि कर्नाटक में जीत को लेकर हम आश्‍वस्‍त हैं। कर्नाटक के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर पूरा भरोसा कायम है। वहीं कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे सिकुड़ रही है और जहां तक कर्नाटक की बात है तो कांग्रेस पार्टी में विभाजन और गुटबाजी के कारण अपने पतन के अंतिम चरण में है।

 

ये भी पढ़ें –

Rajasthan Politics: मंत्री गजेंद्र शेखावत का तंज‚ जो भ्रष्टाचारियों को पनाह देते हों, उन्हें जनता क्यों हाथ जोड़ेगीॽ

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button