National

Abhishek Ghosalkar Murder:उद्धव के नेता की एफबी लाइव में हत्‍या, VIDEO वायरल

Abhishek Ghosalkar Murder: गुरुवार (8 फरवरी) रात मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मार दी गई। अभिषेक पर हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी चार गोली मारी।

इससे उनकी भी मौत हो गयी. आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में हुई है। अभिषेक घोषालकर पूर्व शिवसेना (उद्धव गुट) विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस में बुलाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इस दौरान मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्या का कारण निजी दुश्‍मनी बताई जा रही

घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि मॉरिस को मुंबई पुलिस ने कोई हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया था. इसलिए, जिस हथियार से मॉरिस ने गोलीबारी की, उसके अवैध होने का संदेह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ अनबन हो गई थी। हालाँकि, हाल ही में दोनों के बीच एक समझौता हुआ। इसी के चलते घोषालकर गुरुवार रात मॉरिस के बुलावे पर उनके ऑफिस आए थे।

 

संजय राउत का दावा, 4 दिन पहले मॉरिस शिंदे से मिला था

Abhishek Ghosalkar Murder

घटना को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि सीएम शिंदे ने 4 दिन पहले हमलावर मॉरिस से उनके आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की थी। मॉरिस को शिंदे ग्रुप में शामिल होने का ऑफर मिला था। राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र में गुंडा राज है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस पूरी तरह विफल हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्होंने शाम को अभिषेक से मुलाकात की थी! महाराष्ट्र में अब कानून का कोई डर नहीं है. कोई भी सुरक्षित नहीं है।

घटना का लाइव वीडियो देखें

 

राज्‍यपाल कोशियारी ने कोराना काल में मॉरिस को किया सम्‍मानित

बता दें कि दहिसर के कंदरपाड़ा इलाके के निवासी घोसालकर उत्तरी मुंबई से सेना यूबीटी के एक प्रमुख युवा नेता थे।उनका कथित हमलावर, 49 वर्षीय मौरिस नोरोन्हा, एक व्यवसायी है जो बोरीवली नोरोन्हा में रहता है बताया जा रहा है कि कथित तौर पर उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं। उसने पहले दुबई और यूएसए में काम किया था और बोरीवली में एक फाइनेंस का बिजनेस शुरू किया थाा।

नोरोन्हा खुद को “परोपकारी” और “सामाजिक कार्यकर्ता” बताता था। मौरिस बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव लड़ने का भी इच्छुक था। मौरिस को महामारी के दौरान अपने सामाजिक कार्यों के लिए पर्याप्त प्रेस कवरेज मिली थी और महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने उसे एक कोविड योद्धा के रूप में सम्मानित भी किया था।

साल 20222 में रेप, धोखाधड़ी और ब्‍लैकमेलिंग मामले में हुआ था गिरफ्तातार

साल 2022 मॉरिस को एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने 48 वर्षीय गृहिणी को 2014 से 88 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग, बलात्कार, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि मौरिस नोरोन्हा ने अपनी निजी दुश्मनी को लेकर घोसालकर पर गोलियां चलाईं। हालाँकि, कथित तौर पर नोरोन्हा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर दोनों में मतभेद भी बताए जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Prashant Kishor:पीके का दावा, नीतीश की जेडीयू का राजनीतिक अंत करीब, एनडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतने जा रहा है

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button