Education

BIEAP : आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी, फर्स्ट ईयर में 59% और सेकेंड ईयर में 63% स्टूडेंट्स पास

BIEAP : आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने शुक्रवार, 12 जून को इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी कर दिए। इस साल परीक्षा में फर्स्ट ईयर में 59% और सेकेंड ईयर में 63% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  bieap.gov.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इस साल इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में करीब 10.17 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इंटर की परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पड़ते हैं।

3 जून को हुआ 12वीं का बचा पेपर

आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटरमीटिएट परीक्षा 2020 की 11वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 11 मार्च 2020 तक किया गया था। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मार्च से 23 मार्च 2020 तक आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना औक लॉकडाउन के चलते मॉडर्न लैंग्वेज पेपर -2 / ज्योग्राफी का एक पेपर आयोजित नहीं किया जा सका था। इसका आयोजन बाद में 3 जून 2020 को किया गया था।

BIEAP Result 2020

पिछले साल 72% रहा था रिजल्ट (BIEAP)

आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में साल 2019 में फर्स्ट ईयर का पास प्रतिशत 60%, जबकि सेकेंड ईयर का करीब 72% रहा था। वहीं, परीक्षा में 52,000 छात्र अनुपस्थित रहे थे। जबकि लगभग 3.3 लाख छात्र असफल हुए थे। इस साल इंटर पहले वर्ष के लिए 5.10 लाख और दूसरे वर्ष के लिए 5.17 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। राज्य में 10वीं की बाकी बची परीक्षा 10 जुलाई से आयोजित की जाएगी।

इस तरह तय होते हैं ग्रेड:

 

अंक ग्रेड

91 से 100   A1
81-90   A2
71-80   B1
61-70   B2
51-60   C1
41-50 C2
35-40 D

ऐसे चेक करें परिणाम 

सबसे पहले एपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
यहां एपी इंटर रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
अब बोर्ड द्वारा मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद परिणाम को देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होने लगेगा।

BIEAP | BIEAP 2020 Result |
Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button