startup ideas in hindi: स्टार्टअप के लिए आपको यूं मिलेगा आइडिया Read it later

startup ideas in hindi: हरसफल बिजनेस एक यूनीक आइडिया के साथ शुरू होता है, जो एक इंसान को एंटरप्रेन्योर बना देता है। एक आइडिया पूरे बिजनेस और उसकी इंडस्ट्री को बदलने की ताकत रखता है। ऐसे में सवाल है कि आखिर आइडिया कैसे जनरेट किया जा सकता है। एंटरप्रेन्योर्स के अनुभवों को सुनेंगे तो पाएंगे कि आइडिया का कोई एक सिंगल सोर्स नहीं होता। कोई आइडिया (startup ideas in hindi) किसी घटना से आता है तो कोई आइडिया किसी व्यक्ति की हॉबी से निकलता है। यह समझे कि आपने जो आइडिया सोचा है क्या वाकई में उस चीज की डिमांड है, लोग उसे पसंद करेंगे, क्या वो एक बिजनेस में तब्दील हो पाएगा? जानिए, एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आइडिया कैसे जनरेट किया जा सकता है।

सोच का दायरा बढ़ाएं (startup ideas in hindi)

स्टार्टअप की शुरुआत के लिए आइडियाज की कोई लिमिट नहीं है। इसके लिए जरूरत है कि खुद को किसी दायरे में न बांधें। जब भी कुछ नया करने के बारे में सोचें तो इस बात का ध्यान रखें कि कंज्यूमर के बड़े बेस के बारे में ध्यान रखते हुए सोचें उसे सीमित न करें।

रिकॉर्ड करें प्रॉब्लम

एक अच्छा तरीका यह भी है कि 30 दिन तक अपनी उन समस्याओं को रिकॉर्ड करें, जिनसे आपका सामना होता है। एक महीने बाद उसकी एनालिसिस करें और देखें कौन सी समस्या सबसे बड़ी है। इससे आइडिया आ सकता है।

यूं करें एनालिसिस

आप जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनकी लिस्ट तैयार करें। देखें कितने ऐसे लोग हैं जो उनसे जूझ रहे हैं। मान लीजिए, रेस्तरां में जाते हैं, तो मेन्यू कार्ड ढूंढते हैं तो यह डिजिटल मेन्यू कार्ड का आइडिया दे सकता है। मेन्यू कार्ड को आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने वाला स्टार्टअप बना सकते हैं।

स्वाट एनालिसिस जरूर करें

स्वाट एनालिसिस जरूर करें। स्वाट का मतलब है स्ट्रेंथ, वीकनेस, अपॉर्च्‍यूनिटी और थ्रेट यानी डर। स्ट्रेंथ यानी ताकत को पहचानें। कमजोरी को समझें। अपने डर को समझें। इन चारों चीजों का एनालिसिस करते हुए आइडिया पर काम करेंगे, तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी और उस फील्ड में 100 प्रतिशत दे पाएंगे।

लोगों को ऑब्जर्व करें

आइडिया की शुरुआत ऐसे भी हो सकती है कि जहां भी जाएं वहां के लोगों को देखें और समझें। मौका हो तो उनसे बात करें। उनकी समस्याओं को समझें। ऐसे जान पाएंगे कि एक बड़ा तबका किन दिक्कतों से जूझ रहा है या वो किन चीजों को पाने की ख्वाहिश रखता है।

टेक्निकली स्ट्रॉन्ग बनें

आइडिया जनरेट करने के लिए जरूरी शर्त है कि खुद को टेक्निकल स्ट्रॉन्ग बनाएंं। खुद को नई चीजों और तकनीक से जोड़े। नई जनरेशन से जुडक़र और तकनीक के साथ फ्रेंडली होकर नए आइडियाज जनरेट किए जा सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Startup Idea in Hindi: ये 6 स्टार्टअप्‍स दिलाएंगे सक्‍सेस, समझें फिर बनाएं प्लान

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *