राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव का मौसम शुरू हो गया है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में सर्दी का असर फिर से बढ़ने लगा है। (Cold Rajasthan ) इससे राज्य के प्रमुख जिलों में रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में उत्तरी राजस्थान पर बादलों की आवाजाही के साथ एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद 11 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।
इन शहरों में बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान में उत्तर-पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश के बाद मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है. वहीं, 22 फरवरी से श्रीगंगानगर, चुरू, सीकर, भरतपुर, अलवर, दौसा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, जयपुर और सवाई माधोपुर में बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे राज्य में एक बार फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के प्रमुख जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, लगभग आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सुबह-शाम सर्द हवाओं ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कराया है।
राजस्थान के उत्तरी भागों में बारिश
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ऐसा नए पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधि के कारण होगा। इसका असर राजस्थान के उत्तरी इलाकों में होगा। हालांकि बारिश तेज नहीं होगी, लेकिन इस बारिश की वजह से मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा सकता है। 20-21 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। 22 के बाद राज्य में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। आगे भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज रात यानि 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश की संभावना है. इससे राज्य के उत्तरी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। राजस्थान के उत्तरी हिस्सों के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान की दृष्टि से देखा जाए तो तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
डूंगरपुर में बीती रात सबसे गर्म रात 14 डिग्री रिकॉर्ड की गई। वहीं, करौली में सबसे सर्द रात 6.8 डिग्री दर्ज की गई है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अजमेर 11.2 डिग्री, भीलवाड़ा 7.8 डिग्री, बनस्थली 10.6 डिग्री, अलवर 9.8 डिग्री,
पिलानी 9.9 डिग्री, सीकर 8.5 डिग्री, कोटा 12.8 डिग्री, बूंदी 10.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 8.3 डिग्री, डबोक 9.8 डिग्री, बाड़मेर 14.8 डिग्री, जैसलमेर 13.5 डिग्री, जोधपुर 11.2 डिग्री, फलोदी 13.6 डिग्री, बीकानेर 12.9 डिग्री, चुरू 9.5 डिग्री, श्री गंगानगर 11.6 डिग्री, धौलपुर 12.2 डिग्री, नागौर 10.4 डिग्री, फतेहपुर 13.2 डिग्री सेल्सियस।
the weather today Rajasthan | weather forecast today | राजस्थान का मौसम | western disturbance | weather update | weather today Rajasthan | weather forecast today | temperature in Rajasthan | Rajasthan news | Rajasthan ka Mausam | Jaipur weather news
Like and Follow us on :