Weather

Rajasthan Monsoon Update: मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार (Rajasthan Monsoon Update) राजस्थान प्रदेश में उत्तरी भागों के वायुमंडल के लोअर लेवल में मैदानी रेखा गुजरने के साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हवाओं के साथ नमी के चलते बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद मौसम शुष्क होगा और गर्मी व उमस का दौर शुरू होगा। इस बीच मानसून के राजस्थान में प्रवेश की प्रबल संभावना बनी हुई है।

 

आने वाले दिनों का क्या है पुर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (Rajasthan Monsoon Update) के मुताबिक बारिश का दौर मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के चार जिले बीकानेर, श्रीगंगानगर, चुरू व हनुमानगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर व नागौर में भी बारिश होने की संभावना है।

 

शेखावाटी में दूसरे दिन भी बरसे मेघ

शेखावाटी में दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। सीकर, चुरू और झुंझुनू जिले के कई इलाकों में सुबह ही आसमान बादलों से ढका रहा। सुबह नौ बजे सीकर शहर के आसपास के इलाके में बूंदाबांदी शुरू हो गई. सीकर शहर में पिछले दो दिनों में 45 मिमी बारिश हुई है। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

 

झालावाड़ जिले में मूसलाधार बारिश, कोटा व बारां में झमाझम बरसात

कोटा हाड़ौती क्षेत्र में सोमवार को भी कई जगहों पर इंद्रदेव मेहरबान रहे। झालावाड़, झालरापाटन में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि कोटा और बारां में दोपहर में भारी बारिश हुई। (Rajasthan Monsoon Update) बूंदी में बारिश से तो नहीं भीगा, लेकिन इंद्रगढ़ और नैनवां में बूंदाबांदी की खबरें हैं। रविवार को हुई बारिश के कारण बूंदी के चंदा के तालाब में 17 फीट पानी की आवक हुई। वहीं भैरूपुरा एनिकट पर चादर चल गई।

 

Rajasthan Monsoon Update | Rajasthan | Rajasthan weather Update |

 

 आपको ये खबरें भी पसंद आ सकती हैं

ये भी पढ़ें – हे भावी अग्नि​वीरों! देश के रक्षक ही भक्षक क्यों बन गए, महज 4 दिन में 700 करोड़ का नुकसान, इतनी रकम में देश को मिल जाती 10 नई ट्रेनों की सौगात

ये भी पढ़ें –  Agneepath Scheme: IAF ने जारी किया भर्ती का ब्योरा, अग्निवीरों को साल में 30 छुट्टियां मिलेगी, ये होगा वेतन, पढ़िए योजना से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब

ये भी पढ़े – अग्निपथ के विरोध में बिहार और तेलंगाना से हिंसा के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए क्या थी साजिश‚ केंद्र ने 35 वॉट्सएप ग्रुप्स को किया बैन

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button