Rain fury in India: एमपी, राजस्थान, यूपी, हिमाचल और बिहार में बीते 48 घंटों से भारी बरसात हो रही है। राजस्थान में 200 और एमपी में करीब 50 छोटे-बड़े बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो वहीं बिहार में खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। उधर हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लइड की 36 दुर्घटनाओं में अब 22 लोग जान गवा चुके हैं।
बारिश की वजह से एमपी और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क मार्ग का संपर्क टूट चुका है। वहीं राजस्थान के टोंक, बूंदी और कोटा शहरों में सड़कें जलमग्न हो पानी नदी के समान बह रहा है। एमपी‚ राजस्थान‚ यूपी‚ हिमाचल और बिहार में मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है।
MP बारिश का कहर : भोपाल के हाईवे ब्लॉक में क्रूज तबाह‚ उड़ानें पोस्टपोंड‚ 6 साल का रिकॉर्ड टूटने ही वाला
Heavy rains in Madhya Pradesh: बीते 48 घंटों से अधिक समय से बारिश के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं। 50 से ज्यादा बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं। इसी के तहत जबलपुर में बरगी बांध के 17 और नर्मदापुरम में तवा बांध के 13 गेट खोले गए हैं। गुना में सर्वाधिक 7 इंच, सागर में 6.5 इंच, जबलपुर में 6 इंच बरसात हुई। भोपाल में 24 घंटे में 10 इंच पानी बरस गया है।
रविवार को सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे तक भोपाल में 12 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बरसात हुई है। सीजन में बारिश का कुल आंकड़ा 56.44 इंच पहुंच गया है। 2016 में पूरे सीजन में 56.58 इंच बारिश हुई, जो एक रिकॉर्ड मानी जाती है। अब यह 6 साल पुराना रिकॉर्ड केवल .14 इंच यानी थोड़ी सी बारिश से ही टूटने वाला है।
Narmadapuram, MP | Flood situation in the state is under control. Many people have been rescued from Vidisha & Balaghat districts; the administration is alert. Although all dams are submerged in the Narmada catchment due to excess rain… relief camps being set up: CM SS Chouhan pic.twitter.com/vEWTs1Ky6U
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 16, 2022
#WATCH | Uttarakhand: Flash-flood-like situation due to incessant torrential rainfall at Tapkeshwar Mahadev temple in Dehradun pic.twitter.com/2GVtwTK975
— Anil Rajpurohit Jalore Rajasthan (@Anilpurohitbjp) August 20, 2022
Bhopal BJP MLA Rameshwar Sharma working on ground & helping in rescue of people affected by floods. pic.twitter.com/wqM9CpAx02
— News Arena (@NewsArenaIndia) August 22, 2022
बारिश के चलते भोपाल के बड़ा तालाब के बोट क्लब में खड़ा क्रूज आधा डूबा हुआ है. वहीं, भोपाल आने वाली कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है। एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया है। एयर इंडिया की मुंबई की फ्लाइट नागपुर में उतरी। इंडिगो एयर की दिल्ली की फ्लाइट खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है।
आगे की स्थिति : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूरे मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में 5 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।
राजस्थान में 200 से ज्यादा बांध ओवरफ्लॉ कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी
flood like situation in parts of Rajasthan’s Kota and nearby areas: पिछले 48 घंटों में हुई बारिश के कारण से सीजन की 20.35 इंच बारिश हो चुकी है। आंकड़ों की तुलना करें तो ये 25.80% ज्यादा है। सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 716 छोटे और बड़े बांधों में से 200 से ज्यादा पर चादर चल रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें तो सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां सीजन में 19.78 इंच बारिश होती है, जबकि 19.79 इंच बारिश बरस चुकी है।
#WATCH | Rajasthan: Bundi flooded due to incessant heavy rainfall and overflowing rivers and rivulets. Water is also being released from Jait Sagar Lake leading to floods in areas.
All schools and other educational institutions in the district to remain closed on 23rd August. pic.twitter.com/nAgOS1E8yJ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 22, 2022
टोंक में दपत्ति नाले में बहे‚ मौत
टोंक में बरसाती नाले में बहने से दंपत्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही खेत जाने के लिए नाला पार कर रहे थे। वहीं, उदयपुर में बाइक सवार पुलिया पार कर रहे दो युवक नदी में बह गए। दोनों की तलाश जारी है। झालावाड़, प्रतापगढ़ और बारां में सोमवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, पाली में ऑरेंज अलर्ट है। यहां 8 इंच से ज्यादा बारिश होने को अनुमान है।
Rajasthan | Flood-like situation in Baran district after heavy rainfall in the area pic.twitter.com/qHdkL9weeP
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 22, 2022
Madhya Pradesh | Flood-like situation in low-lying areas of Narmadapuram district as Narmada river overflows due to heavy rainfall (16.08) pic.twitter.com/g6ITWdmYKX
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 17, 2022
आगे की स्थिति : अगले 2 दिनों के लिए राजस्थान में भी अलर्ट है। 23 अगस्त को उदयपुर, सिरोही, पाली, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं डूंगरपुर, राजसमंद, नागौर, जोधपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसी तरह 24 अगस्त को जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Heavy rains in Madhya Pradesh | Heavy rain leads to flood-like situation in Kota, Bundi | The India Meteorological Department | depression over northeast | The IMD has advised people to avoid traveling amid the torrential rains |