Vishal Bhardwaj Biography: विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शुमार है जिन्होंने बेहद कम समय में ऐसी फिल्म बनाकर नजीर पेश की है। जिनकी फिल्में ताउम्र पसंद की जाएंगी। विशाल की मकबूल और आमेकारा इन्हीं फिल्म में से एक है। बता दें कि फिल्म निर्देशक बाद में बने पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक संगीतकार के तौर पर अपनी पहचान बनाई।
फिल्म गॉडमदर और इश्किया में बेस्ट म्यूजिक का नेशनल अवॉर्ड हासलि कर चुके विशाल आज फिल्म निर्देशक‚ गायक और संगीतकार होने के साथ फिल्म प्राेड्यूसर भी हैं। विशाल इस साल 4 अगस्त को अपनी उम्र के 57 सोपान पूरे कर चुके हैं। आपको आ बताते हैं कि कैसे यूपी के बिजनौर का लड़का मेरठ‚ दिल्ली होते हुए बाॅलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ। वैसे विशाल भारद्वाज गुलजार को अपना मेंटोर मानते हैं।
विशाल भारद्वाज भारत के अग्रणी फिल्म निर्देशक ओर निर्माताओं में से एक माना जाता है। ये भी सत्य है क उनके संगीत और उनकी फिल्मों को भारतीय सिनेमा में पथप्रदर्शक के तौर पर भी लिया जाता है।
विशाल भारद्वाज का व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि (Vishal Bharadwaj Personal Life And Background)
बता दें कि विशाल भारद्वाज लोकप्रिय कवि और गीतकार राम भारद्वाज के पुत्र हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हुआ था। (Vishal Bharadwaj Born on 06 Aug 1960 (Age 62) Bijnor, Uttar Pradesh) ऐसे में उनका बैकग्राउंड बचपन से ही रचनात्मक रहा।
![]() ![]() |
Photo Credit | Getty Images |
अपना बचपन और स्कूली शिक्षा बिजनौर में पूरी कर विशाल ने युवाअवस्था में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। यहां उन्होंने अपने टैलेंट को निखारने का भी बहुत मौका मिला। यहीं उनकी मुलाकात उस वक्त भावी पत्नी रेखा से हुई जो आज उनकी पत्नी हैं और बाॅलीवुड में नामी सिंगर के तौर पर भी जानी जाती हैं।
पढ़ें – राजू श्रीवास्तव: सपने पूरे करने के लिए कॅरियर के शुरआती दौर की तंगहाली में ऑटो रिक्शा भी चलाया- जीवन संघर्ष से बने हर दिल अज़ीज
विशाल भारद्वाज कम प्रसिद्ध गजल गायकों के लिए फूड फेसिटिवल में हरमोनियम बजाते थे (Vishal Bhardwaj used to play harmonium at food festivals for lesser-known ghazal singers)
विशाल दिल्ली ग्रेजुएशन करते हुए अपनी प्रतिभा निखारने को लेकर इतने गंभीर थे कि उन्होंने प्रगति मैदान में विभिन्न फुड फेस्टिवल्स में कम प्रख्यात ग़ज़ल गायकों के लिए हारमोनियम बजाने से भी गुरेज नहीं किया। कौन जाता था कि फूड फेसिटवल्स में स्थानीय कलाकारों के लिए हारमोनियम बजाने वाला एक दिन बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन जाएगा।
शायद सक्सेस हासिल करने की ठान ने वालों की यही खासियत होती है कि वे अपनी क्रिएटिविटी को तराशने के लिए इंसान व स्थान में अंतर नहीं ढूंढते‚ उन्हें तो सिर्फ अपनी रचनात्मकता से प्यार होता। विशाल ऐसे ही शख्सियतों में से एक हैं। बहरहाल बाद में उनकी मुलाकात आर.वी. पंडित से हुई जिन्होंने उन्हें दिल्ली में अपनी सीबीएस संगीत कंपनी में नौकरी की पेशकश की।
![]() ![]() | |
|
विशाल भारद्वाज का फिल्म कैरियर (Vishal Bhardwaj Filmography)
एक दिन विशाल के किसी दोस्त ने उनकी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गुलजार से मुलाकात कराई। बस यहीं से विशाल का टर्निंग पॉइंट रहा। गुलजार के साथ विशाल ने जंगल बुक, एलिस इन वंडरलैंड और गुच्चे जैसे टीवी धारावाहिकों में सफलतापूर्वक सहयोग दिया। इसके बाद विशाल ने गुलजार द्वारा निर्देशित तब की प्रसिद्ध फिल्म माचिस के लिए संगीत तैयार किया। जिसे म्यूजिक लवर्स ने खूब सराहा था।
संगीतकार के तौर पर विशाल का सफर ( Vishal Bhardwaj journey As Music composer)
माचिस के म्यूजिक स्कोर को खूब प्रशंसा मिली। वहीं विशाल को 1996 में फिल्मफेयर आर डी बर्मन पुरस्कार मिला। इसके बाद तब से, विशाल ने कई हिंदी फिल्मों जैसे सत्या, चाची 420, ओमकारा और कई अन्य शानदार फिल्मों के लिए संगीत दिया।
![]() ![]() | |
|
विशाल की एक फिल्म लेखक और निर्देशक के तौर पर सफर Vishal Bhardwaj journey As Writer and director
विशाल भारद्वाज बच्चों की फिल्म ‘मकड़ी’ से निर्देशक में आए। इसे समीक्षकों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने मैकबेथ पर आधारित अपना पहली शेक्सपियर रूपांतरण फिल्म मकबूल बनाई। फिल्म को भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।
इसके बाद एक और बच्चों की फिल्म, द ब्लू अम्ब्रेला बनाई जो कि रस्किन बॉन्ड की इसी नाम की कहानी पर आधारित थी। उनकी इस फिल्म को भी पूरे समय असाधारण प्रशंसा मिली।
वहीं ओमकारा को निर्देशित करते समय विशाल ने शेक्सपियरन के प्रयास को इंडियन अंदाज फिल्म में परोसा। उनकी ये फिल्म ओथेलो का एक रूपांतरण थी।
विशाल को गुलज़ार के साथ उनके सहयोग के लिए जाना जाता है।, जिन्होंने माचिस के बाद से अपने सभी डायरेक्शन प्रोजेक्ट्स में विशाल के म्यूजिक को चुना। बदले में गुलजार ने विशाल की सभी फिल्मों के बोल उपलब्ध कराए हैं। विशाल ने बाद की फिल्म यूथ विदाउट यूथ पर महान अमेरिकी डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के लिए कुछ अन्य यूनिट का काम भी किया।
विशाल की अगली निर्देशित फिल्म ब्लड ब्रदर्स रही जो 11 मिनट की लघु फिल्म थी, ये मीरा नायर की एचआईवी-एड्स जागरूकता फिल्मों की श्रृंखला का हिस्सा मानी जाती है।
![]() ![]() | |
|
उनके फिल्मी सफर को टेबल में आप यहां देख सकते हैं
Title Year Director Producer Screenwriter Notes
Makdee 2002 Yes Yes Yes
Maqbool2003 Yes Yes Yes
The Blue Umbrella 2005 Yes Yes Yes National Film Award for Best Children’s Film
Omkara 2006 Yes No Yes National Film Award – Special Jury Award
Blood Brothers 2007 Yes No Yes Short film
No Smoking 2007 No Yes No
Dus Kahaniyaan2007 No No Yes
Kaminey 2009 Yes Yes Yes Nominated-Filmfare Award for Best Director
Ishqiya2010 No Yes Yes
7 Khoon Maaf2011 Yes Yes Yes
Matru Ki Bijlee Ka Mandola 2013 Yes Yes Yes
Ek Thi Daayan 2013 No Yes Yes
Dedh Ishqiya2014 No Yes Yes
Haider 2014 Yes Yes Yes National Film Award for Best Screenplay
Talvar 2015 No Yes Yes National Film Award for Best Screenplay
Rangoon2017 Yes YesYes
Pataakha2018 Yes YesYes
Modern Love: Mumbai 2022 Yes No Yes Anthology series on Amazon Prime Video
Khufiya 2022 Yes Yes Yes Upcoming Netflix original film
विशाल ने मुझे बेहतरीन किरदार दिएः तब्बू
हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तब्बू ने कहा कि विशाल ने उन्हें अपने फिल्मी कॅरियर में अब तक बेहतरीन किरदार दिए। तब्बू ने कहा कि विशाल भारद्वाज और अभिनेता अजय देवगन फिल्मी दुनिया में मेरे ‘सुरक्षा कवच’ कवच हैं। तब्बू ने कहा था कि विशाल मेर पास हमेशा बेहतर किरदार लेकर आते हैं। वे मुझे अच्छे से समझते हैं। बता दें कि विशाल के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में तब्बू उम्दा किरदार निभाए हैं। तब्बू ने विशाल के निर्देशन में ‘मकबूल, 2003’ और ‘हैदर, 2015’ काम किया है।
![]() ![]() | |
|
वर्तमान में नेटफिल्क्स ओरजिनल की जासूसी फिल्म ‘खुफिया’ में काम कर रही हैं। ये फिल्म अमर भूषण की किताब ‘एस्केप टू नोवेयर’ पर आधारित है। बता दें कि खुफिया के निर्माता निर्देशक और स्क्रीन राइटर खुद विशाल भारद्वाज ही हैं। वहीं तब्बू जल्दी ही विशाल भारद्वाज के होम-प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘कुत्ते’ में भी दिखेंगी। इसका निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान करेंगे।
Vishal Bhardwaj Biography | Bollywood Singer Vishal Bhardwaj | Bollywood Music composer | Latest Bollywood News | Bollywood Film Director Vishal Bhardwaj | Bollywood film producer Vishal Bhardwaj |
ये भी पढ़ें –
Boycott Laal Singh Chaddha: जानें आमिर की फिल्म का बॉयकॉट करने का श्रावण मास से कनेक्शन
Ram Setu Controversy: सुब्रमण्यम स्वामी का अक्षय कुमार पर राम सेतु की छवि बिगाड़ने का आरोप: क्या आप जानते हैं रामसेतु का रहस्यॽ
Crash Course Trailer Released: स्टूडेंट्स पर टॉप रैंक लाने का महाप्रेशर बताती है सीरीज
शादी से पहले स्टार्स का Live In Relationship : आमिर-किरण से लेकर विराट-अनुष्का तक शादी से पहले लिव-इन में रहे, फिर एकसूत्र में बंधे
Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ
Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह
Nivin Pauly: कौन हैं निविन पॉली जो, प्रभास,यश, रामचरण और जूनियर NTR के बाद साउथ इंडस्ट्री से निकल हिंदी बैल्ट में छा रहे
बॉलीवुड एक्ट्रेस Neetu Chandra को मिला था 25 लाख रुपए मासिक वेतन में सैलरीड वाइफ बनने का प्रस्ताव, अब आर्थिक तंगी से जूझ रहीं
Sushant Death Case: NCB की चार्जशीट में रिया, उनके भाई शोविक आरोपी‚ दोष साबित हुआ तो 10 साल तक की होगी सजा
RRR के सॉन्ग में गांधी-नेहरू को जगह न देने पर फिल्म लेखक और राजामौली के पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों गाने में इनकी तस्वीरें नहीं जोड़ीं
Like and Follow us on :
Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin