National

पति-पत्नी के झगड़े में बच्चों पर कहर : महिला ने बेटी को पैरों से रौंदा, दूसरी बेटी को लात मारी, वीडियो वायरल

woman-kicks-daughter-in-her-mouth

मध्यप्रदेश के बीना में अपने पति से झगड़े के बाद महिला ने अपनी मासूम बेटियों पर हमला कर दिया। उसने अपनी एक साल की बेटी को पैरों से रौंदा वहीं दूसरी 4 साल की बेटी के मुंह पर लात मार दी। इधर, महिला का पति बच्चियों को बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा। वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने के बाद उसने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की।

वायरल वीडियो और पति की शिकायत पर पुलिस शुक्रवार दोपहर बीना के गांव बिनहुरी कलां पहुंची। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम जयंती बाई है और उसके पति का नाम मोहन कुशवाहा है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। समझाइश के बाद पति-पत्नी ने आगे झगड़ा न करने की बात कही है। परिवार ने यह भी लिखा कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

वीडियो में क्या 

वीडियो को देखने पर पता चलता है कि महिला ने एक साल की बच्ची को गोद में उठाकर जमीन पर लिटा दिया और उस पर अपने पैर जमा दिए। पास में बोतल से दूध पी रही 4 साल की बच्ची को बुलाकर उसके मुंह पर लात भी मारी। इसके बाद वह वीडियो बनाने वाले पति से कुछ कहती हुई नजर आती है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि मां लड़कियों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी, लेकिन उसने पति को अपना गुस्सा दिखाने के लिए यह तरीका चुना।

पत्नी बोली पति परिवार और बच्चों की उपेक्षा करता है

बीना के टीना कमल निगवाल ने कहा कि मोहन कुशवाहा के ताऊ और भाई एक हत्या के मामले में खुरई जेल में हैं। मोहन उनकी जमानत के लिए प्रयास में जुटा है। पत्नी जयंती का कहना है कि इस वजह से मोहन परिवार और बच्चों पर ध्यान नहीं देता है।

पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उसे डर था कि कहीं पत्नी गुस्से में बेटियों को नुकसान न पहुंचा दे। हालाँकि, अब दोनों ने लिखित में दिया है कि वे अब बच्चों के साथ लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे।

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button