Gas Cylinder New Price Today: गैस सिलेंडर की दरों को लेकर जनता काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। वहीं गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार (lpg cylinder price today) इजाफा होता जा रहा है। इसके चलते लोगों के घर का बजट भी बिगड़तता जा रहा है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की दरों की बात करें तो बढ़े दामों से आम आदमी की कमर टूट गई है। इसकी बड़ी वजह ये है कि हर रोज का भोजन घरेलू गैस सिलेंडर पर ही बनाया जाता है।
ऐसे में यदि घरेलू सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होती रहे तो आम आदमी का घर में भोजन पकाना भी मुश्किल हो जाएगा। इसी तरह खाने पीने के व्यापारी और वेंडर्स कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। वे भी बढ़ती कीमतों से खासे परेशान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर गैस सिलेंडरों की नई दरें जारी की हैं।
घरेलू गैस सिलेंडरों की नई दरें क्या हैं‚ यहा जानिए
दिवाली पर्व के मौके पर सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ा एलान किया है। बता दें कि सरकार ने घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में फिलहाल तो कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन देखने को जरूर मिला है।
नए दामों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किग्रा का घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपये तय की गई है। कई राज्यों में 10 किग्रा के गैस सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 750 रुपये है। इस तरह के गैस सिलेंडरों की मांग कई राज्यों में तेजी से बढ़ रही है।
आप अपने शहर में गैस सिलेंडर की दरें यहां देख सकते हैं
- जयपुर 1056.50
- लखनऊ 1090.50
- कोलकाता 1079
- चेन्नई 1068.50
- दिल्ली 1053
- मुंबई 1052.50
- चंडीगढ़ 1062.50
- देहरादून 1072
- इंदौर 1081
- उदयपुर 1048.50
- भोपाल 1058.50