Corona-Update

दिल्ली में कोरोना अनकंट्रोल : सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन की सीमा एक हफ्ता और बढ़ाई‚ बोलेः यही आखिरी हथियार

दिल्ली में कोरोना अनकंट्रोल

दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगले सोमवार (3 मई) सुबह 5 बजे तक दिल्‍ली में लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों के चलते  मौजूदा हालात में लॉकडाउन ही संक्रमण के खिलाफ एक मात्र विकल्‍प है। इससे पहले, दिल्ली में 19 अप्रैल को रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था।  जो 26 अप्रैल को सुबह 5 बजे तक था। केजरीवाल ने एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र से 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है, यह आवंटन भी हम तक नहीं पहुंच रहा है। हमारी दैनिक आवश्यकता 700 मीट्रिक टन है।

संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है

केजरीवाल ने कहा कि हमने एक हफ्ते का लॉक लगाया था, जो कल सुबह 6 बजे खत्म हो रहा था। यह अंतिम हथियार कोरोना के खिलाफ था, लेकिन संक्रमण अभी भी कम नहीं हो रहा है। हमने सभी से बात की और सभी ने कहा कि वर्तमान परिस्‍थितियों को देखते हुए लॉकडाउन लागू ही रहना चाहिए।  लॉकडाउन के दौरान संक्रमण दर 36-37% तक पहुंच गई। यह 1-2 दिनों में इसमें कमी आई है और यह 30 पर आ गया है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हम कोरोना से मुक्त हो सकें।

ऑक्सीजन की कमी लागातार बनीं हुई

पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन की बहुत समस्या है। इसकी कमी है। हमें 700 टन की जरूरत है और केंद्र ने 490 टन आवंटित किया है, लेकिन यह ऑक्सीजन हमारे पास नहीं आ रही है। शनिवार को 330 टन  ही ऑक्‍सीजन हमारे पास पहुंची। हमारे पास कई जगहों से ऑक्सीजन आनी है‚ लेकिन यह नहीं पहुंच पा रही है और इसके कारण दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी लगातार बनी हुई है। 

 शनिवार को 22 हजार से अधिक संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 22,695 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 23,572 लोग ठीक हुए और 357 लोगों की मौत हुई। अब तक 10 लाख 04 हजार 782 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8 लाख 97 हजार 804 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 13,898 मरीजों की मौत हुई है। 93,080 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

देशभर में 551 ऑक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे

देश में मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत देशभर में 551 ऑक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे। इनका निर्माण सरकारी अस्पतालों में PM Cares Fund के माध्यम से किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित किया गया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए, पीएम केयर्स फंड ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में 551 समर्पित प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेशन प्‍लांट की स्थापना के लिए फंड के आवंटन को मंजूरी दी है।

Like and Follow us on :

Facebook

Instagram

Twitter
Pinterest
Linkedin
Bloglovin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button