Corona-Update

BF.7 से संक्रमण के लक्षण: चीन में कहर बरपा रहा ये वैरिएंट इंडिया के लिए कितना खतरनाकॽ

चीन में कोरोना का नया वैरिएंट BF.7 कहर बरपा रहा है। इधर भारत में इस वेरिएंट के तीन मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें दो गुजरात और एक ओडिशा का मामला सामने आया है। वहीं सरकार की ओर से जरूरी स्टेप लिए जा रहे हैं।  जानकार कहते हैं कि भारत में BF.7 वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं हाेने वाला है। इसकी वजह इंडियंस की  हर्ड इम्युनिटी और भारत में युद्ध स्तर पर किए गए कोरोना वैक्सीनेशन को बताया जा रहा है। फिर भी  चीन के मौजूदा हालात को लेकर अलर्ट रहने की भी जरूरत बताई जा रही है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर किस तरह का है BF.7 वेरियंट और क्या हैं इसके संक्रमण के लक्षण कैसे हैं‚ आइए आपको बताते हैं।

 

BF.7 वैरिएंट आखिर क्या हैॽ

BF.7 वैरिएंट जिस तेजी से चीन में संक्रमण फैला रहा है‚ वो खतरा देने वाला बना हुआ है। इसको आसान भाषा में समझें तो सीधे तौर पर BF.7 स्प्रेड का एक टाइप है। इसके मुख्य लक्षण में सबसे अहम बात यह है कि BF.7 से संक्रमित व्यक्ति कई लोगों में संक्रमण तेजी से फैला रहा है। द कन्वर्सेशन में प्रकाशित आर्टिकल के अनुसार BF.7 वैरिएंट संक्रमित व्यक्ति करीब 10 से 18 लोगों में यह बीमारी फैलाने में सक्षम है। इसके अलावा BF.7 वैरिएंट अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क सहित विभिन्न यूरोपीय देशों में कोरोना फैलने का कारण भी बन रहा है।

 

BF.7 से संक्रमण के लक्षण  भी जान लीजिए

BF.7 से संक्रमण के लक्षण वही हैं जो ओमिक्रॉन के अन्य रूपों के संक्रमण के बाद मरीज में नजर आते हैं। इसमें बुखार और थकान होती है‚ वहीं इसका असर फेफड़ों पर भी पड़ता है। इससे (BF.7) खांसी, गले में खराश और नाक बहने की समस्या हो जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य केस में संक्रमित लोगों को उल्टी और पेट खराब होने की शिकायत भी हो सकती है।  जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वे बीएफ.7 से संक्रमित होने के बाद गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।

 

अब बड़ा सवाल‚  क्या भारतीयों को इससे डरने की जरूरत है ?

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में लोगों को कोरोना के BF.7 वैरिएंट से डरने की कतई जरूरत नहीं है।‚ लेकिन अलर्ट जरूर रहना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में कोरोना के ज्यादा घातक वैरिएंट डेल्टा में तबाही मचाई थी‚ इसके अलावा भारत में एक बड़ी आबादी ने हर्ड इम्युनिटी हासिल कर ली है। वहीं चीन के मुकाबले भारत में बेहतर तरीके से वैक्सीनेशन हुआ। इसलिए महामारी विशेषज्ञ का कहना है कि भारत में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है‚ लेकिन अपने स्तर पर सावधानी जरूर बरतें। जैसे सोशल डिसटेंसिंग‚ पब्लिक प्लेस पर मास्क का प्रयोग‚ इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाना आदि। ये चीजें करके आप इस वायरस को फैलने से रोक सकते हैं।

 

ये भी पढे़ं –

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button