Trump Porn star Case: पाेर्न स्‍टार केस में आखिर फंस ही गए ट्रंप, गिरफ्तार, जानिए इस रिश्‍ते की पूरी कहानी Read it later

Trump Porn star Case: पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को पैसे देने के आरोप का सामना कर रहे अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Former President Donald Trump) आज (मंगलवार) रात मैनहट्टन कोर्ट में हाजि‍र हुए। यहां उन्होंने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश होने से पहले उन्होंने अपने सपोर्टर्स को ईमेल के जरिए संदेश भेजा। इसमें उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका ‘मार्क्सवादी की तीसरी दुनिया’ का देश बनने की ओर अग्रसर है। इसमें उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले यह मेरा आखिरी ईमेल है।

Stormy Daniels
REUTERS/Mike Segar/File Photo

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former President Donald Trump) ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर और फिर उन्हें चुप कराने के लिए पैसे देने के मामले में सरेंडर किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट और पुलिस रिकॉर्ड के लिए ट्रंप को एक कमरे में ले जाकर उनकी उंगलियों के निशान और तस्वीरें ली गईं। इसके बाद उन्‍हें कोर्ट रूम में जज के सामने पेश किया गया।

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा- हमें अपना देश वापस लेना है और अमेरिका को फिर से महान बनाना है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपने राष्ट्रपति अभियान के लिए धन दान करने के लिए भी कहा।

मैनहट्टन कोर्ट में सुनवाई के दौरान वीडियोग्राफी पर रोक लगाई गई है। कार्यवाही शुरू होने से पहले स्टिल फोटोग्राफर्स के पांच समूहों को कुछ मिनटों के लिए तस्वीरें क्लिक करने की अनुमति दी गई है। फैसला सुनाने वाले जज मार्चेन ने कहा- अमेरिका में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक आरोप लगाए जाएंगे। ऐसे में हम किसी विवाद का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। कोर्ट रूम में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं दी गई है। ट्रंप के सरेंडर को लेकर न्यूयॉर्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

सुनवाई से पहले अपने वकीलों के साथ रणनीति में जुटे ट्रंप

मंगलवार को सुनवाई के दौरान ट्रंप पर क्या आरोप लगाए गए हैं, इसका भी खुलासा होगा। सुनवाई के बाद ट्रंप के जमानत पर रिहा होने की उम्मीद है। इसके बाद वह फ्लोरिडा लौट जाएंगे। एपी की रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप पर कम से कम एक गंभीर आरोप लगाया जाएगा। इसके अलावा कुछ और रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के खिलाफ आरोपपत्र में करीब 30 मामले जोड़े गए हैं। ये सभी 2016 के चुनाव के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Porn star Stormy Daniels) को किए गए भुगतान से जुड़े हैं।

 Stormy Daniels
Stormy Daniels: REUTERS/Fabrizio Bensch/File Photo

क्‍या है पूरा (Trump Pornstar Case) मामला यूं समझें

पोर्न स्टार (Porn star Stormy Daniels) को अपना मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने का मामला 2006 का है। तब डोनाल्ड ट्रंप रियल एस्टेट कारोबारी के तौर पर जाने जाते थे। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Porn star Stormy Daniels) तब 27 साल की व ट्रंप 60 साल के थे। दोनों की मुलाकात जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट में हुई थी।

Stormy Daniels - Trump Porn star Case
Stormy Daniels: REUTERS/Fabrizio Bensch/File Photo
  • इस मुलाकात का जिक्र स्टॉर्मी ने अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ (full disclosure) में किया है। उन्होंने बताया कि जब वह ट्रंप से मिलीं थी तो उनकी तीसरी पत्नी मेलानिया ने बेटे बैरन को जन्म दिया था। बैरन को पैदा हुए उस दौरान 4 महीने ही हुए थे।
  • स्टॉर्मी ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि ट्रंप के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें एक नए स्टार के पेंटहाउस में डिनर पर इन्‍वाइट किया था। किताब में उन्होंने ट्रंप के साथ अपने रिश्ते और अपनी शारीरिक बनावट का भी जिक्र किया है। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।
  • ऐसे आरोप हैं कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प ने स्टॉर्मी को अपना मुंह बंद रखने के लिए मो‍टी रकम दी थी। ट्रंप के वकील ने भी कबूल किया था कि उन्होंने ट्रंप की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे।
  • ट्रंप की ओर से पोर्न स्टार को दिए गए भुगतान का खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जनवरी साल 2018 में किया था। इसके आधार पर ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने का फैसला किया गया था। वह इस तरह के आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

 

ये भी पढें –

Britain Jail: ब्रिटेन जेल की 18 महिला गार्ड्स ने कैदियों के साथ बनाए यौन संबंध, बर्खास्‍त

Human Composting: अंतिम संस्कार में खाद बन जाएगा शव‚ न्यूयॉर्क में गर्वनर की मंजूरी‚ पांच राज्यों में पहले से है ये तकनीक

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *